{"_id":"62698a4ebd437a1b886a04c9","slug":"20-thousand-challan-deducted-from-tractor-laden-with-rag-uproar-hisar-news-hsr630194263","type":"story","status":"publish","title_hn":"तूड़ी से लदे ट्रैक्टर का काटा 20 हजार का चालान, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तूड़ी से लदे ट्रैक्टर का काटा 20 हजार का चालान, हंगामा
विज्ञापन
नेशनल हाईवे नंबर 52 के बुधशैली मोड़ पर तुड़ी लदे ट्रैक्टर का चालान काटने पर विरोध जता रहे किसान सभ?
- फोटो : Hisar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिवानी मंडी। नेशनल हाईवे नंबर 52 के बुद्धशैली गांव के मोड़ पर बुधवार सुबह 9 बजे तूड़ी से भरे ट्रैक्टर का आरटीओ की टीम ने 20 हजार रुपये का चालान काट दिया। इसकी सूचना अखिल भारतीय किसान सभा को मिली तो उसके सदस्यों ने मौके पर जाकर विरोध जताया। बढ़ते विरोध को देख प्रशासन ने 20 हजार रुपये के चालान को निरस्त करते हुए 500 रुपये का चालान किया।
किसान सभा के राज्य सचिव दयानंद पूनिया ने बताया कि बिरानी क्षेत्र में गेहूं की फसल कम बोई जाती है। इस कारण हर साल यहां सिरसा व फतेहाबाद जिले से तूड़ी मंगवाई जाती है। बुधवार सुबह फतेहाबाद जिले के गांव भोड़िया से खंड के गांव गड़वा निवासी दलवीर श्योराण के घर तूड़ी जानी थी। ट्रैक्टर हिसार राजगढ़ रोड पर बुद्धशैली मोड़ के नजदीक बने होटल के पास पहुंचा तो मौजूद आरटीओ की टीम ने यह कहकर चालान काट दिया कि तूड़ी राजस्थान लेकर जा रहे हो। इस मामले की जानकारी उन्होंने उपायुक्त भिवानी व उपमंडल अधिकारी सिवानी को दी और चेतावनी दी कि अगर इसका चालान माफ नहीं किया, तो अखिल भारतीय किसान सभा बड़ा आंदोलन करेगी। इसके बाद किसान सभा का एक प्रतिनिधिमंडल उप मंडल अधिकारी सुरेश दलाल से मिला और उन्होंने आरटीओ टीम के काटी गई चालान पर्ची को उप मंडल अधिकारी को सौंपा।
उपमंडल अधिकारी सुरेश दलाल ने किसानों को आश्वासन दिया कि वह इस मामले पर उचित कार्रवाई कराएंगे। इसके बाद आरटीओ ऑफिस ने 20 हजार की चालान राशि को निरस्त करते हुए 500 रुपये में तब्दील किया गया। तब जाकर मामला शांत हुआ। किसान सभा ने दावा किया है कि उन्होंने चालान का एक पैसा भी नहीं भरा। 500 रुपये भी आरटीओ ऑफिस ने अपनी तरफ से भर कर चालान को निरस्त करवाया है। इस दौरान अखिल भारतीय किसान सभा के नेता बलवान बागड़ी, सुकरम जागलान, संदीप श्योराण, रजनीश कुमार, विनोद कुमार, मास्टर उमराव सिंह, जयसिंह सहारण, आशीष जांगड़ा, प्रकाश नंबरदार, कुलदीप खेड़ा, विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
इस बारे में आरटीओ अंग्रेज सिंह ने बताया कि वह अवकाश पर हैं, उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। वहीं उपमंडल अधिकारी सुरेश दलाल ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आया है। संबंधित विभाग के अधिकारी से बातचीत कर मामले का निपटारा कराया गया है।