फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   20 lakh rupees were cheated on the pretext of giving job

Hisar News: गृहमंत्री अमित शाह की पीए बता नौकरी का झांसा देकर 20 लाख रुपये ठगे

Sun, 04 Aug 2024 03:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 04 Aug 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
20 lakh rupees were cheated on the pretext of giving job
हिसार। खुद को आईपीएस और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की पीए बता रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक युवती से बीस लाख रुपये ठगने का आरोप लगा है। आजादनगर थाना पुलिस ने इस मामले में भाई-बहन के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि पीड़िता की फोटो और वीडियो को एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी दी गई।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह हिसार के निजी अस्पताल में नौकरी करती है। नवंबर 2023 को राहुल नाम के युवक का फोन आया। उसने कहा कि वह रेलवे में टीसी है और उसकी बहन स्वाति राजकोट (गुजरात) में आईएएस अधिकारी है। तीन दिन बाद फिर फोन कर राहुल ने उसकी बात स्वाति से करवाई।
विज्ञापन

स्वाति ने कहा वह आईएएस अधिकारी है और गृहमंत्री अमित शाह की पीए है। वह रेलवे के अंदर स्पोर्ट्स का डिप्लोमा बनवाकर नौकरी दिलवा देगी। इसकी एवज में आठ लाख रुपये देने होंगे। झांसे में आकर युवती ने स्वाति को अपने दस्तावेज भेज दिए। फिर राहुल ने फोन कर कहा, बोला जल्द नौकरी मिल जाएगी। इसके बाद उसने राहुल को आठ लाख रुपये दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी का दिया झांसा: कुछ दिन बाद राहुल ने फोन कर पीड़िता की अपने माता-पिता से बात करवाई। उन्होंने कहा कि आप सहमत हैं तो आपको नौकरी लगवाकर घर की बहू बना लेंगे, लेकिन उसने शादी से इन्कार कर दिया। दिसंबर 2023 में उसने राहुल को फोन कर पूछा कि नौकरी कब लगेगी। उसने कहा कि स्वाति अभी बाहर है। राहुल के कहने पर उसने 85,000 रुपये उसके खाते में ट्रांसफर दिए।
पीड़िता ने बताया कि एक दिन इंस्टाग्राम पर जोनी मिलर नाम की आईडी से राहुल ने उससे बात की। उसने कहा कि तुम्हारी रेवाड़ी में नौकरी लग गई है। इसके लिए उसने आठ लाख रुपये और मांगे। पीड़िता ने किसी से उधार लेकर चार लाख छह हजार रुपये राहुल के खाते में डाल दिए। इस तरह आरोपियों ने उससे कुल बीस लाख रुपये और उसकी कार ले ली।
सदमे से पिता की गई जान
पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने उसकी अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। इसके बारे में पिता को बताया तो उनकी अप्रैल 2024 में हृदयाघात से मौत हो गई। अब आरोपी रुपये देने से इन्कार कर रहे हैं।







पीड़िता की शिकायत पर राहुल और स्वाति के खिलाफ धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। - जांच अधिकारी भूप सिंह, एसआई, आजादनगर थाना, जिला हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed