{"_id":"6754a3ab41b86f87c608efb5","slug":"2-protesting-employees-came-on-the-back-foot-hisar-news-c-21-hsr1020-520462-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: प्रदर्शन कर रहे 12 कर्मचारी बैकफुट पर आए, संध्या एंड कंपनी ड्यूटी की ज्वाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: प्रदर्शन कर रहे 12 कर्मचारी बैकफुट पर आए, संध्या एंड कंपनी ड्यूटी की ज्वाइन
Sun, 08 Dec 2024 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sun, 08 Dec 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
हिसार। बीते 33 दिन से संध्या एंड कंपनी व प्रदर्शनकारियों के बीच खींचतान जारी है। जहां एक तरफ कंपनी के पूर्व कर्मचारी हरियाणा रोजगार कौशल निगम में शामिल करने की मांग पर अड़े हैं तो दूसरी ओर संध्या एंड कंपनी ने मानकों का हवाला देकर साफ इंकार कर दिया है। अब मामला श्रम विभाग में विचाराधीन है। जिस पर सुनवाई जारी है।
आलम यह है कि प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों के तेवर ढीले पड़ गए हैं, जिसके फलस्वरूप शनिवार को 12 कर्मचारियों ने ड्यूटी ज्वाइन कर केस से अपने आप को अलग कर लिया है। संध्या एंड कंपनी के अधिकारी ने बताया कि शनिवार तक प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों के पास ड्यूटी ज्वाइन करने का समय था, जिसकी अवधि खत्म हो चुकी है। अब मानक के हिसाब से प्रदर्शनकारियों को सैलरी देकर बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। जबकि दूसरी ओर, प्रदर्शनकारियों ने हिसार की विधायक सावित्री जिंदल को लिखित में पत्र सौंपकर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
प्रदर्शनकारी कर्मचारी बोले, कंपनी के पास नहीं है हिसार में काम करने का लाइसेंस
प्रदर्शनकारी कर्मचारी रिंकू व अशोक सहित अन्यों ने संध्या एंड कंपनी पर आरोप लगाए है कि उनके पास हिसार में काम करने का कोई भी लाइसेंस नहीं है और न ही किसी प्रकार की एनओसी है। जबकि दूसरी ओर संध्या एंड कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर ने आरोपों को निराधार बताया है। हालांकि यह मामला श्रम विभाग में विचाराधीन है।
विज्ञापन
हमारे पास लाइसेंस है, जिसे श्रम विभाग को सौंप दिया गया है। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने जो आरोप लगाए है वे बेबुनियाद है। 12 कर्मचारियों ने शनिवार को वापस ड्यूटी ज्वाइन भी कर ली है। कुल 253 में से सिर्फ 70 कर्मचारी ही प्रदर्शन पर अड़े हैं।-अशोक कुमार, प्रोजेक्ट मैनेजर, संध्या एंड कंपनी।
संध्या एंड कंपनी के पास हिसार में काम करने का लाइसेंस तक नहीं है। न ही उनके पास एनओसी है। गलत तरीके से संबंधित कंपनी हिसार में बिजली सप्लाई से संबंधित काम कर रही है। हिसार की विधायक सावित्री जिंदल से भी उचित कार्रवाई की मांग की है।-रिंकू, प्रधान, पूर्व संध्या एंड कंपनी संगठन।