फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   2 crore sports goods delivered to 172 villages

Hisar News: 2 करोड़ से 172 गांवाें के लिए पहुंचा खेलों का सामान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
2 crore sports goods delivered to 172 villages
हिसार। खेल सामान प्रावधान योजना के तहत ग्राम पंचायतों और शहर निकायों में खेलों का सामान दिया जाना है। अभी तक 172 गांवों का सामान हिसार के महाबीर स्टेडियम पहुंच चुका है। इस पर करीब 2 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। अब डीसी के आदेश के बाद सामान ग्राम पंचायतों को वितरित करना शुरू किया जाएगा। 31 मार्च तक सामान लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

बता दें, कि गांवों में भी खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने खेल सामान प्रावधान योजना शुरू की थी। इसमें पंचायतों से लेकर शहर निकायों में सात खेलों का सामान दिया जाएगा। इनमें फुटबाल, वॉलीबाल, बास्केटबाल, हैंडबाल, बॉक्सिंग, क्रिकेट, कुश्ती या फिर जूडो में से एक खेल शामिल हैं। मगर इन खेलों को खेलने के लिए ग्राउंड उपलब्ध होना जरूरी है। खेल विभाग की ओर से नारनौंद ब्लॉक के 12 गांव, हांसी-2 ब्लाॅक के 36, अग्रोहा ब्लॉक के 15, उकलाना ब्लॉक के 17, बरवाला ब्लॉक के 20, हांसी-1 ब्लाॅक के 42, आदमपुर ब्लॉक के 24 और शहर के 6 वार्ड को खेलों का सामान दिया जाएगा। अब डीसी से अनुमति मिलने का इंतजार चल रहा है।
विज्ञापन


इंटर कॉलेज स्टेट फुटबाल चैंपियनशिप में जाट कॉलेज की टीम ने जीता स्वर्ण पदक
पंचकूला के कालका में हुई इंटर कॉलेज स्टेट चैंपियनशिप में जाट कॉलेज की लड़कों की टीम ने स्वर्ण पदक हासिल किया है। फाइनल मुकाबले में जाट कॉलेज ने महेंद्रगढ़ की टीम को 2-0 से हराकर एकतरफा जीत हासिल की। रोबिन और मुकेश ने 1-1 गोल किया है। प्रवक्ता प्रवीण राजोरिया ने बताया कि सेमीफाइनल में टीम ने गुरुग्राम को 4-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। इस चैंपियनशिप में पूरे हरियाणा के कॉलेजों से पहुंची टीमों ने भाग लिया। इस दौरान टीम कोच नवीन मौजूद रहे। टीम के पदक जीतने पर कॉलेज की प्राचार्य नीलम लांबा और जिला कार्यकारी जिला खेल अधिकारी जगदीप सिंह ने बधाई दी। वहीं, दो दिन पहले जाट कॉलेज की लड़कियों की टीम ने भी स्वर्ण पदक जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed