फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   2.90 lakh recovered in fraud case of 3.19 lakh by getting app downloaded

एप डाउनलोड करवा 3.19 लाख की ठगी मामले में 2.90 लाख रुपये बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
2.90 lakh recovered in fraud case of 3.19 lakh by getting app downloaded
हिसार। मोबाइल फोन में एनी डेस्क एप डाउनलोड करवाकर 3 लाख 19 हजार रुपये ठगने के मामले में पुलिस ने आरोपी से 2 लाख 90 हजार रुपये बरामद कर लिए। आरोपी झारखंड के देवगढ़ निवासी मोहम्मद निजाम अंसारी को पुलिस ने रिमांड के बाद अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

शहर थाना पुलिस ने 13 फरवरी को लोहा मंडी निवासी रवि बंसल की शिकायत पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था। शिकायत में उसने बताया था कि परिवार के साथ उदयपुर घूमने के लिए एक एप के माध्यम से ऑनलाइन होटल 40 हजार रुपये में अपने क्रेडिट कार्ड के द्वारा पेमेंट कर बुक किया था। उसके पास राशि कटने का कोई संदेश नहीं आया। उसके बाद कंफर्मेशन के लिए ऑनलाइन साइट पर दिए गए फोन नंबर पर फोन किया तो उन्होंने कहा कि होटल बुकिंग अभी होल्ड पर है हम आपको राशि वापस कर देंगे। फिर उन्होंने पीड़ित द्वारा दिए गए खाते में 10 हजार रुपये वापस कर दिए और कहा कि बाकी पैसे अकाउंट स्वीकार नहीं कर रहा, आप प्ले स्टोर से एनी डेस्क एप डाउनलोड करो तभी बाकी पैसे आपके अकाउंट में आएंगे। पीड़ित ने फोन में एप डोनलोड की तो उसी दौरान उसके खाते में से 3/4 ट्रांजेक्शन में 3 लाख 19 हजार रुपये कट गए थे। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed