फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   19,666 cases settled in National Lok Adalat

Hisar News: राष्ट्रीय लोक अदालत में 19,666 मामलों का निपटारा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
19,666 cases settled in National Lok Adalat
बरवाला। हरियाणा राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण पंचकूला के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण (डीएलएसए) के मार्गदर्शन में शनिवार को हिसार, हांसी, बरवाला एवं नारनौंद के न्यायालय परिसरों में राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की गई। इस दौरान विभिन्न न्यायिक बेंचों ने आपसी सहमति से लंबित एवं प्री-लिटिगेशन के 19,666 मामलों का निपटारा किया।
विज्ञापन

डीएलएसए के सीजेएम एवं सचिव अशोक कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल नौ बेंच स्थापित की गई थीं। इनमें एडीजे खत्री सौरभ, एडीजे मंगलेश कुमार चौबे, अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश, ईशा खत्री, जेएमआईसी जसप्रीत कौर, जेएमआईसी सचिन सिंघल, जेएमआईसी प्रिया अग्रवाल, जेएमआईसी, हांसी में जेएमआईसी तरुण चौधरी, बरवाला में एसडीजेएम राकेश कुमार, नारनौंद में जेएमआईसी आशीष वर्मा की अध्यक्षता में बेंचों ने मामलों की सुनवाई की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के 23 मामलों में से 11 मामलों का निपटारा करते हुए कुल 70.29 लाख रुपये के क्लेम पास किए गए। एनआई एक्ट 138 से संबंधित सभी 611 मामलों का निस्तारण किया गया। समरी चालान के कुल 7,548 मामलों में से 7,476 मामलों का निपटारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीजेएम एवं सचिव अशोक कुमार ने कहा कि लोक अदालत विवादों के समाधान का सबसे सरल, सस्ता और प्रभावी माध्यम है। लोक अदालत में निपटाए गए मामलों के विरुद्ध कोई अपील नहीं की जा सकती जिससे पक्षकारों को त्वरित न्याय मिलता है। समय व धन दोनों की बचत होती है।

सीजेएम एवं सचिव अशोक कुमार ने बताया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 20,232 मामलों को सूचीबद्ध किया गया था जिनमें से 19,666 मामलों का निपटारा किया गया। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे लोक अदालतों का अधिकतम लाभ उठाकर अपने विवादों का सौहार्दपूर्ण समाधान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed