{"_id":"5cc4aeafbdec22074857d445","slug":"191556393647-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एन्हांसमेंट : सेक्टरवासियों ने सरकार को दिया 4 मई तक का अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एन्हांसमेंट : सेक्टरवासियों ने सरकार को दिया 4 मई तक का अल्टीमेटम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। सेक्टर 16-17 एवं 13 पार्ट-2 एसोसिएशन ने शहर की सभी सेक्टर एसोसिएशन के साथ मिलकर एन्हांसमेंट के मुद्दे का समाधान करने के लिए प्रदेश सरकार को चार मई तक का अल्टीमेटम दिया है। सेक्टरवासियों ने शनिवार शाम को टाउन पार्क के बाहर प्रदर्शन करते हुए अपनी मांग दोहराई। एसोसिएशन प्रधान जितेंद्र श्योराण ने कहा कि वह किसी दूसरे सेक्टर की री कैलकुलेशन करवाने के खिलाफ नहीं है। वह तो यह जानना चाहते हैं कि पूरे हरियाणा की जो एसोसिएशन बनी हुई है, उसमें हिसार का कोई भी सेक्टर शामिल नहीं है, फिर किस आधार पर लोग हमारे सेक्टर की हामी सरकार के आगे भर सकते हैं। दूसरे सेक्टर से आए प्रधान सतपाल ठाकुर, अमरलाल बूरा, प्रवीन जैन, योगराज गर्ग व हरिकिशन नारंग ने कहा कि हम किसी स्टेट एसोसिएशन में शामिल ही नहीं है और न ही हमसे कभी इस बारे में बात की गई है। जितेंद्र श्योराण ने कहा कि सिर्फ कागजों में संघर्ष करने वाले लोगों को तो सरकार लड्डू खिलाती है और जो आम जन के हित की लड़ाई सड़कों पर आकर लड़ रहे हैं, उनकी सरकार अनदेखी कर रही है। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर चार मई तक उनके सेक्टर की री कैलकुलेशन शुरू नहीं की गई तो पांच मई से भाजपा के खिलाफ वोट करने के लिए प्रचार किया जाएगा। इस मौके पर मनविंद्र सेठी, पीपी अरोड़ा, चंद्र कटारिया, राजेंद्र चौहान, पूनम ग्रेवाल, उर्मिल दहिया, आरके गोयल, आरपी सोनी, अशोक, आनंद, राजेश सहित कई सेक्टरवासी मौजूद थे।
उधर, कन्फेडरेशन आज सेक्टरवासियों के सामने रखेगी जजों की कमेटी की रिपोर्ट
वहीं हरियाणा स्टेट हुडा सेक्टर कन्फेडरेशन की ओर से रविवार शाम छह बजे सेक्टर 16-17 के कम्यूनिटी सेंटर के पास बने पार्क में सेक्टरवासियों की बैठक बुलाई गई है। कन्फेडरेशन पदाधिकारी तीन रिटायर्ड जजों की कमेटी द्वारा एन्हांसमेंट के मुद्दे पर सरकार को दी गई रिपोर्ट को सेक्टरवासियों के सामने रखेंगे। कन्फेडरेशन के स्टेट कन्वीनर यशवीर मलिक ने कहा कि जजों की कमेटी की रिपोर्ट पूरी तरह सेक्टरवासियों के हक में है। सरकार इसमें बदलाव करने के प्रयास में है। इसलिए सेक्टरवासियों के साथ आगामी आंदोलन की रूपरेखा बनाई जाएगी।
वहीं, र -कैलकुलेशन कमेटी ने सेक्टर 3, 5 व 4 पार्ट की प्रक्रिया पूरी की
इसके अलावा सरकार व ऑल सेक्टर रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के बीच बनी सहमति के बाद प्रदेश के पांचों जोन में री कैलकुलेशन प्रक्रिया चली। एसोसिएशन प्रधान कुलदीप वत्स के मुताबिक सेक्टर 3, 5 व 4 पार्ट की री कैलकुलेशन पहले ही पूर्ण हो चुकी थी। मगर अब इसमें कामॅनलैंड पर जजों की रिपोर्ट के आधार पर बदलाव कर अंतिम रूप दे दिया गया है। वत्स ने बताया कि क्षेत्रीय प्रशासक दिनेश यादव की अध्यक्षता में अधिकारियों की सोमवार को बैठक होगी, जिसमें एसोसिएशन पदाधिकारियों के अलावा सरकार द्वारा हायर सीए फर्म के अधिकारी भी शामिल होंगे। पहले ये रिपोर्ट सीए फर्म की स्वीकृति के लिए मुख्यालय जानी थी, लेकिन यह लंबी प्रक्रिया हो जाती। सोमवार को जोनल कमेटी व सीए फर्म सेक्टर 3, 5 व 4 पार्ट की री कैलकुलेशन सीट पर अंतिम मुहर लगाकर एसोसिएशन को कॉपी सौंप देगी। सोमवार को ही इसे पंचकूला भेजा जाएगा। कमेटी द्वारा भेजी गई रिपोर्ट के आधार पर ही पुरानी एन्हांसमेंट राशि 6024 रुपये प्रति स्क्वेयर मीटर को हटाकर नई एन्हांसमेंट राशि बनेगी, उसे खातों में डाला जाएगा।