फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   दंगल की पूरी कहानी के रियल किरदारों से रूबरू हुए चीनी मेहमान जाना सच

दंगल की पूरी कहानी के रियल किरदारों से रूबरू हुए चीनी मेहमान जाना सच

Wed, 06 Dec 2017 12:46 AM IST
Updated Wed, 06 Dec 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
दंगल की पूरी कहानी के रियल किरदारों से रूबरू हुए चीनी मेहमान  जाना सच
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिवानी मंडी।
चीन में सुपरहिट हुई दंगल मूवी में फौगाट फैमिली की संघर्ष भरी कहानी देखने के बाद उनको करीब से जानने और देखने के लिए मंगलवार को चीन से प्रशंसक हिंदू स्कूल चौधरीवास पहुंचे। उन्होंने चीन में बढ़ रही उनकी लोकप्रियता पर चर्चा की। चीनी शिष्टमंडल ने दंगल मूवी के गीत-धाकड़ है, धाकड़ है छौरी धाकड़ है पर जमकर ठुमके भी लगाए। इस दौरान उन्होंने स्कूल में महाबीर फौगाट के नाम से चल रही कुश्ती की नर्सरी का जायजा लिया और नन्हें पहलवानों के बीच हुई कुश्ती का लुत्फ उठाया।
उन्होंने कहा कि उन्होंने जैसा दंगल मूवी में देखा था यहां आकर भी वैसा ही महसूस किया। चीनी नागरिक लियो ने हरियाणा के लोगों की प्रशंसा की। इस दौरान स्कूल प्रशासन की तरफ से इन चीनी मेहमानों का स्वागत हरियाणवी अंदाज में किया गया। स्कूल स्टाफ हरियाणवी परिधान में नजर आया। कार्यक्रम में मिले सम्मान पर चीनी मेहमानों ने सभी का हाथ जोड़कर शुक्रिया किया।
विज्ञापन

चीन में दंगल फिल्म को मिली सफलता के बाद चीन के लोग इतने प्रभावित हुए कि उनसे मिलने के लिए भारत तक आने के लिए मजबूर हो गए। हिंदू स्कूल के निदेशक अजय चाहर के माध्यम से साकार हुए इस सपने के बाद जैसे ही चीनी नागरिकों ने अपने सामने उस शख्सियत को देखकर अचंभित नजर आए। उन्होंने कहा कि सर यू आर ए टीचर इन आवर कंट्री। चीनी मेहमानों ने हानिकारक पिता से लेकर बेटियों को एक कामयाब खिलाड़ी बनाने तक की पूरी कहानी पहलवान महावीर फौगाट से जाना। उन्होंने मूवी में उस कोच के बारे में जानकारी जुटाई जिसने गीता और बबीता को पिता के गुरों की बजाए अपने टिप्स थोपता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------
गाना बजते ही थिरक उठे विदेशियों के पांव
विदेशी मेहमानों ने स्कूल निदेशक अजय चाहर के समक्ष दंगल मूवी के किसी भी हिंदी गाने पर नाचने की पेशकश की तो यह नजारा सबके लिए आकर्षण का केंद्र बन गया। उन्होंने कहा कि भले ही यह गाना उनकी समझ में न आए लेकिन उसकी धुन पर उनके कदम जवाब नहीं देंगे। इसके बाद उन्होंने इस गाने पर जब ठुमके लगाने शुरू किए तो हरियाणवी परिधानों में स्कूल की महिला टीचरों के कदम भी नहीं रूके। उन्होंने इन विदेशी मेहमानों के साथ जमकर डांस किया। चीनी मेहमानों का स्वागत भी हरियाणवी अंदाज में किया गया। स्कूल का पूरा स्टाफ हरियाणवी परिधानों में नजर आया। महिला टीचरों ने जहां दामण और चुंदड़ी पहनी हुई थी वहीं पुरुषों ने धोती और कुर्ते के अलावा सिर पर रंग-बिरंगी पगड़ी डाली हुई थी।

-----------------------
बाजरे की रोटी और सरसों का साग परोसा
चीनी मेहमानों को लंच में बाजरे की रोटी, सरसों का साग, तीन प्रकार की चटनी, कढ़ी, दाल, खीर, लस्सी का रायता, बाजरे का चूरमा और गुड़ परोसा गया। जीवन में पहली बार अपने पसंदीदा पहलवान महाबीर फौगाट के साथ मिला हरियाणा जायका उन्हें बेहद पसंद आया। मौके पर अजय श्योराण, नरेश सेलपाड़, सुरेश क्रांतिकारी, सतीश यादव, डॉ. हरेंद्र, बजरंग लाल श्योराण, जितेंद्र मलिक व प्रिंसिपल प्रवीण गुप्ता, सुनील शास्त्री, जीनियस, संजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed