फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   पूजा मार्केट में चले लात-घूसे, वार्ड दो की पार्षद के जमाई सहित तीन घायल

पूजा मार्केट में चले लात-घूसे, वार्ड दो की पार्षद के जमाई सहित तीन घायल

Sun, 10 Sep 2017 12:52 AM IST
Updated Sun, 10 Sep 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
पूजा मार्केट में चले लात-घूसे, वार्ड दो की पार्षद के जमाई सहित तीन घायल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
पूजा मार्केट स्थित गैलेक्सी एसी कॉॅम्पलेक्स में शनिवार सुबह रुपयों के लेन-देन को लेकर दुकानदारों में लात-घूसे चले। झगड़े में वार्ड नंबर दो की पार्षद कमला बंसल के जमाई रोबिन सिंगला और उनके भाई रजत सिंगला सहित तीन को चोटें आई हैं। लहूलुहान हालत में तीनों को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायलों ने हमलावरों पर 30 हजार की नकदी और चेन छीनकर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच आरंभ कर दी है।

सेक्टर-14 निवासी रोबिन उपचाराधीन सिंगला और उनके साथी अरुण ने बताया कि वे एक कंपनी का माल खरीदकर बेचते हैं। रोबिन का स्टोर एसी कांपलेक्स के प्रथम तल पर होने के साथ निचले तल पर ज्वैलरी शॉप है। वहीं, अरुण का ए टू जेड नाम से कुछ दूरी पर स्टोर है। कॉम्पलेक्स की बेसमेंट में आशीष नामक युवक का स्टोर है। दोनों ने आरोप लगाया कि उन्होंने आशीष को सामान बेचा था। इससे रोबिन को तीन लाख और अरुण को आशीष से पांच लाख रुपये लेने थे। रुपयों के लेन-देन को लेकर पिछले चार-पांच दिनों से पंचायतों का दौर जारी था। शुक्रवार को भी रुपयों को लेकर आशीष से बात हुई थी। उसने शनिवार सुबह रुपये देने की बात कही थी। शनिवार सुबह जब रुपये लेने के लिए उसके पास गए तो उन्होंने उन पर हमला बोल दिया। आरोप है कि आशीष ने पहले ही कुछ युवकों को बुलाया हुआ था। जब झगड़े का विरोध किया तो वे पीटने पर उतारू हो गए। बीच-बचाव करने रोबिन का भाई रजत आया तो उसे जोर से लात मारकर नीचे गिरा दिया। शोर-शराबा हुआ तो आसपास के दुकानदार एकत्रित हो गए। उन्हें देख सभी हमलावर भाग गए। घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल ले आए। वहीं दूसरी तरफ आशीष ने कहा कि जो आरोप लगा रहे हैं, वे सब झूठे हैं। हम तीनों पार्टनर थे। ये लोग मेरे से पैसे नहीं मांगते, बल्कि मैं इन लोगों से 2.65 लाख रुपये मांगता हूं। दो दिन पहले ये मेरी शॉप पर आए थे। उन्होंने मेरे कारिंदे के साथ अभद्र व्यवहार किया था। उस वक्त ये लोग चले गए। आज सुबह जब हमने शॉप खोली तो इन लोगों ने ऊपर से कचरा डाल दिया। ये कचरा हमारी दुकान में गिर गया। हमने विरोध किया तो ये लोग कुछ लोगों को साथ लेकर नीचे आ गए और हमारे साथ मारपीट की।
विज्ञापन


फोटो 31 से 33 तक
लेन-देन पर विवाद, हमलावरों पर 30 हजार की नकदी और चेन छीनने का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed