फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   19 buses running daily for Hisar-Chandigarh, none after 5:30 pm

हिसार-चंडीगढ़ के लिए रोजाना दौड़ रहीं 19 बसें, शाम 5:30 बजे के बाद एक भी नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 09:52 PM IST
विज्ञापन
19 buses running daily for Hisar-Chandigarh, none after 5:30 pm
हिसार। हिसार से चंडीगढ़ के लिए पहली बस सुबह चार बजे रवाना होती है। रोजाना शाम तक 19 बसें हिसार से चंडीगढ़ के लिए दौड़ती हैं, लेकिन शाम को 5:20 बजे के बाद रोडवेज और 5:30 बजे के बाद निजी बस मार्ग पर नहीं चलती। इससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। कई बार यात्रियों की ओर से शाम को हिसार से चंडीगढ़ बस चलाने की मांग की जा चुकी हैं।
विज्ञापन

बता दें कि रात को 11 बजे चंडीगढ़ जाने वाली बस भी अभी तक बहाल नहीं हो पाई। नाइट क्फूर्य के दौरान इस बस को 28 दिसंबर से बंद किया था। अब पाबंदियां भी हट चुकी हैं। बावजूद अभी तक रात को चलने वाली बस नहीं बहाल हो पाई है। उल्लेखनीय है कि रात को चंडीगढ़ जाने वाली बस में काफी सवारियां सफर करती है। कारण है कि शाम को 5.30 बजे के बाद कोई भी बस नहीं चलती। ऐसे में इस बस को चलाने के लिए स्थानीय अधिकारियों की ओर से रोडवेज महाप्रबंधक को भी अवगत करवाया गया है। इसके अलावा हिसार से सुबह के समय जोधपुर जाने वाली बस भी 13 दिसंबर से नहीं चल रही है। रोडवेज अधिकारियों के अनुसार सवारियां कम होने के कारण इस बस को बंद किया गया है।
विज्ञापन

आज से दौड़ेगी पिंक मिनी बसें
कोरोना केस कम होने के बाद रोडवेज ने सोमवार से बस चलाने की तैयारी कर ली है। बसों में सीट लगाने के साथ ही सफाई कर दी गई है। जिन-जिन रूटों पर बेटियों को बस की जरूरत होगी, वहीं रोडवेज की ओर से चलाई जाएगी। फिलहाल सभी बसें वर्कशॉप में खड़ी की हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिसार से जोधपुर के लिए दो-तीन बार बस चलाई गई थी मगर सवारियां नहीं बन पा रही थी। ऐसे में फिलहाल बस को बंद कर दिया गया है। इसके अलावा हिसार से रात को चंडीगढ़ जाने वाली बस जल्द शुरू की जाएगी। बस चलाने के लिए हमारे पास डिमांड भी आ रही है। - राहुल मित्तल, महाप्रबंधक, हिसार डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed