फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   183 students passed NMMS exam in the district

Hisar News: जिले में 183 विद्यार्थियों ने उत्तीर्ण की एनएमएमएस परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 10:30 PM IST
विज्ञापन
183 students passed NMMS exam in the district
हिसार। शिक्षा विभाग की तरफ से राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृत्ति यानी एनएमएमएस का परिणाम घोषित कर दिया है। जिले के 183 विद्यार्थियों ने छात्रवृत्ति के लिए परीक्षा उत्तीर्ण की। गत वर्ष 176 विद्यार्थी पास हुए थे। परीक्षा में जिले के पांच विद्यार्थी पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। अब शिक्षा विभाग की तरफ से परीक्षा पास करने विद्यार्थियों के आठवीं कक्षा में आए अंक और उनके परिवार की सालाना आय सत्यापित करना है। जिन विद्यार्थियों के आठवीं कक्षा में 55 प्रतिशत से अधिक अंक और उनके परिवार की आय 3.50 लाख रुपये से कम है तो उन विद्यार्थियों को हर साल 12 हजार रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार चयनित विद्यार्थियों के खाते में हर महीने एक हजार रुपये आएंगे। यह छात्रवृत्ति 12वीं कक्षा तक विद्यार्थियों को मिलेगी जो सरकारी स्कूल में पढ़ेगा। सरकारी स्कूल छोड़ने के बाद विद्यार्थी छात्रवृत्ति का लाभ नहीं उठा सकेंगे। छात्रवृत्ति पाने के लिए जिले के 11 केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया गया था। परीक्षा में 3292 विद्यार्थी बैठे थे।
विज्ञापन

जिले में टॉपर
प्रथम : नूतन, राजकीय कन्या हाई स्कूल ब्लॉक बास, मोहित राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल ब्लॉक बरवाला।
द्वितीय : नीकिता, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल अग्रोहा।
तृतीय : आखरी, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल बुड़ाक, विनय, राजकीय हाई स्कूल पनिहार चक।
-------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

खंड के अनुसार उत्तीर्ण विद्यार्थी
खंड विद्यार्थी
आदमपुर 23

अग्रोहा 10
बरवाला 22
बास 7
हांसी 20
हिसार-प्रथम 31
हिसार-द्वितीय 29
नारनौंद 15
उकलाना 26
कुल 183
इन बिंदुओं पर होगी जांच
- विद्यालय को 10 अंकों का यू डिवाइस कोड भरना होगा।
- छात्र का नाम और श्रेणी, जिसमें सक्षम अधिकारी द्वारा बनाया गया प्रमाणपत्र देखा जाएगा।
- मोबाइल नंबर की जांच होगी, अगर नंबर नहीं दिया है तो अब अपलोड किया जाएगा।
-स्कूल का नाम जिसमें सरकारी या एडेड स्कूल लिखा जएगा। इसमें केंद्रीय विद्यालय और जवाहर नवोदय विद्यालय को शामिल नहीं किया गया।
- माता-पिता की कुल आय सभी स्रोतों से डेढ़ लाख से कम हो।
- छात्र इस छात्रवृत्ति के अलावा कोई अन्य छात्रवृत्ति ताे नहीं ले रहा।
- बैंक का खाता नंबर व बैंक का आईएफएससी काेड भरा है नहीं
-------------------------------------------
एनएमएमएस का परीक्षा का परिणाम तीन दिन पहले जारी हुआ। परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थी जिले में 183 हैं। परिणाम के आधार पर रिकॉर्ड की जांच हाेगी। यदि किसी विद्यार्थी का रिकॉर्ड सही नहीं पाया गया तो उसका परिणाम निरस्त कर दिया जाएगा। - प्रदीप नरवाल, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed