फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   20 रुपये लौटाकर लेडी एएसआई का अपमान ,मामला चौकी पहुंचा तो यूनियन ने करा दिया समझौता

20 रुपये लौटाकर लेडी एएसआई का अपमान ,मामला चौकी पहुंचा तो यूनियन ने करा दिया समझौता

Mon, 12 Mar 2018 01:32 AM IST
Updated Mon, 12 Mar 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
20 रुपये लौटाकर लेडी एएसआई का अपमान ,मामला चौकी पहुंचा तो यूनियन ने करा दिया समझौता
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
महिला एएसआई ने रोडवेज के सिरसा डिपो की बस के कंडक्टर पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। एएसआई शनिवार रात साढे़ आठ बजे अग्रोहा से हिसार के लिए बस में सवार हुई थीं। उन्होंने यहां पहुंचने पर बस अड्डा चौकी में शिकायत दी। यूनियन ने दोनों पक्षों में सुलह करा दी।
रोडवेज के सिरसा डिपो की एक एयर कंडीशनर बस शनिवार रात साढे़ आठ बजे सिरसा से अग्रोहा पहुंची थी। वहां से एक महिला एएसआई सिविल ड्रेस में हिसार के लिए सवार हुई थीं। बस दिल्ली जानी थी। कंडक्टर ने एएसआई से टिकट लेने को कहा तो उसने पुलिस स्टाफ बताया। इस पर कंडक्टर ने बताया कि एसी बस में पास मान्य नहीं है। चार पुलिस वाले पहले से सवार हैं, उनकी टिकट भी काटी गई हैं। इस पर एएसआई ने कंडक्टर को 20 रुपये दे दिए। इसके बाद कंडक्टर ने एएसआई को टिकट नहीं दी। हिसार बस अड्डा आने पर कंडक्टर ने ड्राइवर को महिला एएसआई के बारे में कहा कि इसके 20 रपिये लाग्गै, इस नै रात नै नींद कौनी आवैगी। इतना सुनकर एएसआई को अपना अपमान महसूस हुआ। महिला एएसआई और कंडक्टर की बहस हो गई। एएसआई ने बस अड्डे पर उतरने पर एक लिखित शिकायत बस अड्डा चौकी में दी। पुलिस ने दोनों पक्षों को रविवार सुबह चौकी में तलब किया। यूनियन ने दोनों के बीच समझौता करा दिया।
विज्ञापन

वर्जन
महिला एएसआई ने कंडक्टर के खिलाफ दुर्व्यवहार की शिकायत दी थी। दोनों पक्षों को बुलाया गया था। आमने-सामने करने पर बातचीत के बाद उनमें समझौता हो गया। इस कारण केस दर्ज नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सूरजभान, इंचार्ज बस अड्डा चौकी हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed