फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   राज्य स्तरीय कुश्ती दंगल में मौसम ने खिलाड़ियों को हराया

राज्य स्तरीय कुश्ती दंगल में मौसम ने खिलाड़ियों को हराया

Tue, 27 Feb 2018 01:28 AM IST
Updated Tue, 27 Feb 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
राज्य स्तरीय कुश्ती दंगल में मौसम ने खिलाड़ियों को हराया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। महाबीर स्टेडियम में सोमवार को 46वीं राज्य स्तरीय कुश्ती के पहले दिन खिलाड़ी बीमार हो गए। करीब 30 लड़की पहलवानों ने पेन किलर टेबलेट लेकर दंगल का पहला राउंड लड़ा। कुछ खिलाड़ियों ने मांस पेशियों में खिंचाव के लिए स्प्रे का प्रयोग भी किया।
बदलते मौसम का प्रभाव पहलवानों पर दिखा। करीब 30 पहलवानों को सिर दर्द का ज्यादा तकलीफ रही। पहलवानों ने सरकारी अस्पताल से आई डॉक्टरों की टीम से पेन किलर की टेबलेट, मांस पेशियों में खिंचाव व जोड़ दर्द के लिए के स्प्रे का की प्रयोग किया। सोमवार को प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में स्थानीय विधायक डॉ. कमल गुप्ता ने बतौर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि प्रदेश की खेल नीति के कारण आज युवा खेलों के प्रति आकर्षित हो रहा है। युवाओं को खेलों के प्रति रुझान पहले से भी ज्यादा बढ़ा है। कुश्ती खेल तो हमारा परंपरागत खेल है। हरियाणा की बेटियों ने कुश्ती में ओलंपिक तक में पदक हासिल किए हैं। जिला खेल अधिकारी रणधीर सिंह नैन ने बताया कि प्रदेश भर से 550 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इस मौके पर खेल उप निदेशक जुगमिंद्र सिंह, जिला कुश्ती दंगल प्रधान हवा सिंह, सेवानिवृत खेल अधिकारी सुभाष सोनी, जिला खेल सुपरीडेंट समुंदर सिंह,सुभाष चंद्र, सुरेंद्र कुंडू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

........................
पहले दिन के मुकाबले...
पहले दिन प्रतियोगिता के अंडर 16 आयुवर्ग, अंडर 18 आयुवर्ग मेें अलग-अलग भारवर्ग के मुुकाबले हुए। इनमें 16 आयुवर्ग को दो राउंड करवाए गए। अंडर 18 आयु वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले तक कुश्ती करवाई गई। सीनियर वर्ग में 55 किलोग्राम भारवर्ग में तक सेमीफाइनल मुकाबले करवाए गए। हरियाणा केेसरी व हरियाणा कुुमारी खिताब के लिए पहले राउंड के मुकाबले भी सोमवार को करवाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

.....................
आज होंगे ये मुकाबले:-
मंगलवार को प्रतियोगिता के अंडर 16 व अंडर 18 के सेमिफाईनल मुकाबले करवाएं जाएंगे। सीनियर वर्ग में अलग-अलग भारवर्ग के सेमिफाईनल मुकाबले भी मंगलवार को करवाए जाएंगे।

---------------.................
वर्जन: प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर 16 आयुवर्ग, अंडर 18 आयुवर्ग में अलग- अलग भारवर्ग के अंतरगत कुश्ती करवाई गई। सायं के समय हरियाणा केसरी खिताब व हरियाणा कुमारी खिताब के एक-एक राउंड करवाए गए। सभी खिलाड़ियों में प्रतियोगिता को लेकर पूरा उत्साह है। विभाग की मैनेजमेंट से सभी टीम इंजार्च व पहलवान खुश हैं: समुंदर सिहं, डिप्टी सुपरीडेंट युवा कार्यक्रम एवं खेल विभाग हिसार।
--------------------------
अंडर 16 आयुवर्ग में आज के परिणाम
30 किलो वर्ग में
1. सिरसा की शकिला ने यमुनानगर से हिमानी को हराया
2. हिसार की काम्या ने गुरूग्राम की अदिती को पछाड़ा
3. कुरुक्षेत्र की शिखा ने कैथल की गीता को पटखनी दी
.............
32 किलो वर्ग में
1. रोहतक की हिमानी ने कैथल की संजना को हराया
2. कुरूक्षेत्र की अलीशा ने कैथल की सुचेता को पछाड़ा
3. फतेहबाद की रितु ने महेंद्रगढ़ की पायल को धूल चटाई
....................
35 किलो वर्ग में
1. दादरी की रीना ने गुरूग्राम की सारा को पटखनी दी
2. कैथल की कोमल ने यमुनानगर की पायल को पछाड़ा
3. सिरसा से अमिती ने करनाल की आरती को हराया
....................
38 किलो वर्ग में
1. गुरूग्राम से दिव्या ने यमुनानगर से वंशिका को हराया
2. सिरसा से सपना ने पंचकुला की रजनी को पछाड़ा
3. सानीपत की पिंकी ने हिसार की तन्नु को धूल चटाई
..................
40 किलो वर्ग में
1. भिवानी की पूजा ने झज्जर की शीतल को हराया
2. रोहतक की नेहा ने रिवाड़ी की सुमित्रा को धूल चटाई
3. फतेहबाद की फरजाना ने करनाल की पायल को पछाड़ा
................
43 किलो वर्ग में
1. सोनीपत से साक्षी ने पानीपत की निक्की को मात दी
2. जींद की अंजली ने अंबाला की रूपली को पटखनी दी
3. रिवाड़ी की रवीना ने कुरूक्षेत्र से पायल को हराया
................
अंडर 18 आयु वर्ग में
55 किलो कैटेगिरी
1. हिसार की अंकुश ने यमुनानगर की दिप्ती को हाराया
2. सोनीपत की मंजू ने पानीपत की तनीषा को पटखनी दी
...............
67 किलो कैटेगिरी
1. झज्जर से सोनम ने कैथल की पारूल को हराया
2. दादरी की दिनेश ने फतेहबाद की मोनिका को हराया

दर्द निवारक गोली लेकर दंगल में उतरी बेटियां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed