{"_id":"5995f05c4f1c1b84248b476a","slug":"181502998620-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर के हालात सुधारो नहीं तो धरना देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर के हालात सुधारो नहीं तो धरना देंगे
Updated Fri, 18 Aug 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
सेक्टर 16-17 एवं 13 पार्ट-2 रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने समस्याओं का समाधान न होने पर हुडा अधिकारियों को आंदोलन की चेतावनी दी है। एसोसिएशन ने कहा अधिकारी समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहे। आंदोलन का रास्ता अपनाना मजबूरी है।
इस संबंध में एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने संरक्षक सुजान सिंह बैनीवाल, प्रधान जितेंद्र श्योराण के नेतृत्व में समस्त कार्यकारिणी ने हुडा प्रशासक एवं कार्यकारी अभियंता के नाम ज्ञापन सौंपा, जिसमें कहा कि बार-बार समस्याएं रखने के बावजूद किसी समस्या का हल नहीं निकाला गया है। सेक्टर की हालत जंगल की तरह हो गई है। जगह-जगह कंटीली झाड़ियां, कांग्रेस घास, जंगली पेड़-पौधे उग आए हैं। ग्रीन बेल्ट के रखरखाव पर ध्यान नहीं है। गड्ढों के कारण सड़कों का बुरा हाल है। लावारिस पशुओं की भरमार है। जगह-जगह स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं। जब भी एसोसिएशन ने अपनी समस्या रखी तो आश्वासन अवश्य मिला, लेकिन अमल नहीं हुआ। सेक्टरवासियों में रोष है। यदि 24 अगस्त तक समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया गया तो सेक्टरवासी 25 अगस्त को हुडा कार्यालय के समक्ष धरना देंगे।
शिष्टमंडल में उपरोक्त के अलावा राजेंद्र चौहान, राजेश श्योराण, त्रिलोक बंसल, अनिल जलंधरा, सूबेसिंह लाठर, डॉ. बलबीर ढांडी, राजन मेहता, रामफल दलाल, जगमन सरपंच, मा. बलवान श्योराण, राजाराम गोदारा, एमएस नैन, सतेंद्र ग्रेवाल सहित अन्य भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
फोटो 16
सेक्टर 16-17 एवं 13 पार्ट-2 रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने दी चेताया