फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   दो सप्ताह नहरी पानी की मांग को लेकर गरजे किसान, अधिकारियों के आश्वासन पर हुए शांत

दो सप्ताह नहरी पानी की मांग को लेकर गरजे किसान, अधिकारियों के आश्वासन पर हुए शांत

Fri, 11 Jan 2019 02:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
दो सप्ताह नहरी पानी की मांग को लेकर गरजे किसान, अधिकारियों के आश्वासन पर हुए शांत
दो सप्ताह नहरी पानी देने की मांग के लिए किसानों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

सिवानी मंडी। लगातार सूखे की वजह से सूखे का सामना करते आ रहे सिवानी क्षेत्र के किसानों ने देवसर फीडर नहर में दो सप्ताह पानी देने की मांग को लेेकर वीरवार को सिंचाई विभाग के कार्यालय पर प्रदर्शन किया। गुस्साए किसानों ने विभाग के अधीक्षक व कार्यकारी अभियंता के कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी की और रोष जताया। किसानों ने मांगे पूरी नहीं होने पर 15 जनवरी से सिवानी में अनिश्चितकालीन समय के लिए धरना देने की चेतावनी भी दी।

गौरतलब है कि सिवानी क्षेत्र में वर्षों बाद किसानों को लगातार एक माह तक नहरी पानी मिला था। इसके बाद किसानों ने पहले की अपेक्षा इस बार अधिक सरसों और गेहूं की बिजाई की थी। अब बारी के हिसाब से किसानों को नहरी पानी मिलने का समय आया लेकिन पूर्व की तरह नहरी पानी नहीं मिलने से किसानों में नाराजगी का माहौल पैदा हो गया। गुस्साए किसान वीरवार को किसान सभा के बैनर तले हिसार स्थित सिंचाई विभाग के एससी आत्माराम व एक्सईएन रमेश कुमार के कार्यालय के बाहर जमा हुए और धरना दिया। किसानों का कहना था कि जितना पानी बिजाई के वक्त दिया गया था सरकार उतना ही पानी इस बार भी दे ताकि वे अपनी फसलों को सूखे से बचा सके। धरने के दौरान किसानों ने एससी आत्माराम से मुलाकात की, उन्होंने किसानों को इस बार दो सप्ताह पानी देने का भरोसा दिलाया है। उनके इस आश्वासन के बाद किसान शांत हो गए। उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं की गई तो वे 15 जनवरी को सिवानी में प्रस्तावित अनिश्चितकालीन धरने में शामिल होंगे। इस मौके पर जिला पार्षद ओमप्रकाश श्योराण, सुभाष जोधकरण, जंगबीर ढांडा, रणबीर ओला, सुकर्म जागलान, दुनीराम देहडू़, रमेश वर्मा, राजबीर सिंधू, रमेश कुमार सहित कई किसान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed