{"_id":"5be73e26bdec22694e6b80b5","slug":"171541881382-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थ्रैसर में आने से मजदूर का हाथ कटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थ्रैसर में आने से मजदूर का हाथ कटा
Updated Sun, 11 Nov 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
थ्रेसर में आने से मजदूर का हाथ कटा
हिसार। बाजरे की पुलिया काटते समय थ्रेसर की चपेट में आने से मजदूर का हाथ कट गया। पुलिस ने घायल मजदूर गांव ढंढूर निवासी 25 वर्षीय रमेश की शिकायत पर खेत के मालिक राजकुमार और थ्रेसर मालिक रजिया के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घायल रमेश के अनुसार उसे पुलिया ढोने के काम के लिए वहां पर बुलाया गया था, लेकिन राजकुमार व रजिया ने जबरदस्ती उसे थ्रेसर पर चढ़ा दिया। उसने पहले ही बताया था कि उससे यह काम नहीं होता, लेकिन दोनों ने उसकी बात नहीं मानी। इसी वजह से काम के दबाव में उसका हाथ थ्रेसर में आकर कट गया। गंभीर हालत में उसको नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। गंभीर हालत होने के कारण उसे अग्रोहा रेफर कर दिया गया।