{"_id":"5b859e9742c7924639037c18","slug":"171535483543-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस अड्डे की दिवार हटने तक वैकल्पिक व्यवस्थाओं पर काम करेगा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस अड्डे की दिवार हटने तक वैकल्पिक व्यवस्थाओं पर काम करेगा प्रशासन
Updated Wed, 29 Aug 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। बस अड्डे की पिछली दीवार हटने तक तक शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या का अस्थायी समाधान करने के लिए प्रशासन वैकल्पिक व्यवस्थाओं पर काम करेगा। इसमें सड़कों से अतिक्रमण हटवाया जाएगा। डिवाइडर को कम कर सड़कों को चौड़ा किया जाएगा। पशुओं को पकड़ने के लिए सितंबर में अभियान चलाया जाएगा।
मीडिया से बातचीत में अशोक कुमार मीणा ने कहा कि पशुपालन विभाग के अनुसार शहर की सड़कों पर करीब दो हजार पशु घूम रहे हैं। लावारिस पशुओं से निजात दिलाने के लिए प्रशासन ने पांच लाख रुपये निगम को दिए हैं। निगम ने लिफ्ट वाली गाड़ी तथा आदमियों को हायर करने का टेंडर लगा दिया गया है। ठेका लेने वाले व्यक्ति को प्रति पशु की दर से भुगतान किया जाएगा। पकड़े गए पशुओं को गोशालाओं व नंदीशालाओं में भेजा जाएगा। दुधारू पशुओं को भी पकड़ा जाएगा। इस किसी ने अभियान में बाधा डालने की प्रयास किया तो उस पर पुलिस कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार करवाया जाएगा।
यातायात व्यवस्था के सवाल के जवाब में कहा कि बस अड्डे से पारिजात चौक तक रेहड़ियां लगाने पर पूरी तरह से रोक लगाई जाएगी। रेहड़ी वालों को खड़े होने के लिए अन्यत्र जगह दी जाएगी। इसके लिए नगर निगम को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि शहर में चल रहे अवैध ऑटो रिक्शा को वैध करवाने का अवसर दिया जाएगा। जो ऐसा नहीं करेगा उसके चलने पर पाबंदी लगाई जाएगी। इसके लिए डीसी की अध्यक्षता में कमेटी बनाई गई है। शहर में सड़कों के बीच लगे चौड़े डिवाइडर को हटाकर पतले डिवाइडर लगाए जाएंगे। सड़कों के दोनों ओर फुटपाथ पर जगह होगी तो वहां भी सड़कों को चौड़ा किया जाएगा। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र योजना के तहत बड़ी विकास परियोजनाएं शामिल करेंगे। हिसार में भी एलिवेटिड रोड की संभावना तलाश कर एनसीआर प्लानिंग बोर्ड को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
डीसी ने कहा शहर में लगे सभी कैमरों को ठीक करवाने के लिए नगर निगम को निर्देश दे दिए गए हैं। जहां जरूरत होगी वहां नए कैमरे लगाए जाएंगे। कैमरों के लिए पावर बैकअप के लिए सौर ऊर्जा या अन्य वैकल्पिक पावर सोर्स की व्यवस्था की जाएगी। धारा 144 लागू कर सभी बैंकों व एटीएम में सीसीटीवी कैमरे लगवाना सुनिश्चित करेंगे।