फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   बालसमंद नाका से गुजरने वाले

बालसमंद नाका से गुजरने वाले

Wed, 27 Dec 2017 01:17 AM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
बालसमंद नाका से गुजरने वाले
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
अधिकारियों की ड्यूटी लगाने के बाद बालसमंद नाके पर वाहनों की संख्या महज 20 प्रतिशत रह गई। राजस्थान की ओर से आने वाले वाहनों ने अब रूट डायवर्ट कर लिया है। भारी वाहन अब बालसमंद के अंदर चौकी के पास से गुजरने की बजाय बाईपास से पहले ही निकल जाते हैं।
राजस्थान के भादरा से आने वाले ओवरलोड वाहनों के चालान करने के लिए जिला प्रशासन ने प्रदेश सरकार के आदेश पर टैक्स नाका लगाया हुआ है। पिछले आठ दिन से अधिकारी यहां ड्यूटी दे रहे हैं। सीसीटीवी से रोड पर निगरानी की जा रही है। यहां सीसीटीवी लगाए जाने की जानकारी मिलने के बाद वाहनों की संख्या महज 20 प्रतिशत रह गई है।
विज्ञापन

दरअसल भादरा से हिसार आने के लिए तीन विकल्प हैं। इनमें भादरा से आने वाले वाहन डाबड़ी गांव से होते हुए गालड, सेरडा होकर सीधे हिसार आ सकते हैं। भादरा से आने वाहन चालक भिरानी से बुड़ाक होते हुुए बालसमंद नाके से आगे निकल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भादरा से सीधे आदमपुर जाने के लिए अलग रास्ता है। ऐसे में वाहन चालकों के पास राजस्थान से हिसार जिले में आने के लिए तीन विकल्प हैं। भारी वाहन चालकों ने इन तीन ऑप्शन को अपना लिया है।

अभी नोटिफिकेश का इंतजार
अधिकारियों को चालान बुक नहीं दी जाएंगी। ई-चालान ही किए जाएंगे। कंप्यूटर के जरिये चालान बुक भरनी है। इस बारे में अधिकारियों को निर्देश दिए जाएंगे।
-एएस मान, आरटीए, हिसार

यह सामान आता है ओवरलोड गाड़ियों में
राजस्थान से हिसार की ओर से पीओपी के ट्रक भरकर आते हैं। इनमें मूंगफली, अनाज, मशीनरी, सीमेंट सहित अन्य सामान आता है। इसमें वाहन ओवरलोड होकर आते हैं।

आरटीए एएस मान से सीधी बात...
सवाल-- सर अधिकारियों को चालान बुक क्यों नहीं दी
जवाब-- चालान बुक नहीं दी जानी। ई-चालान ही किए जाने हैं।
सवाल - ड्यूटी लगाई, तब इनको समझाया नहीं था क्या।
जवाब - रोजाना छह घंटे में ड्यूटी बदल रही है, समझाया तो गया था।
सवाल--चालान की पावर की अधिसूचना नहीं आई है क्या।
जवाब -मुख्यालय से नोटिफिकेशन होना बाकी है।
सवाल- नोटिफिकेशन से पहले ड्यूटी क्यों लगा दी।
जवाब - अधिकारी वाहन चेक कर सकते हैं, चेकिंग का अधिकार है।
सवाल- चेकिंग के बाद चालान कौन करेगा।
जवाब - सभी को कहा गया है कि जांच करें, किसी का वाहन ओवरलोड मिले तो सूचना भेजें, आरटीए टीम पहुंचकर चालान करेगी।
सवाल --सात दिन में एक भी चालान क्यों नहीं हुआ।
जवाब -- इस बारे में कहीं न कहीं चूक रही है, जांच की जाएगी।
सवाल -- भारी वाहनों ने नाके से गुजरने की बजाय रूट डायवर्ट कर लिए हैं।
जवाब - इस बारे में अधिकारियों से रिपोर्ट ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed