{"_id":"6a7771e14f1cfa5ce1037f6d","slug":"17-mm-of-rain-brings-relief-from-humidity-but-waterlogging-adds-to-the-trouble-hisar-news-c-21-hsr1020-927184-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: 17 एमएम बारिश से उमस से राहत, जलभराव ने बढ़ाई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: 17 एमएम बारिश से उमस से राहत, जलभराव ने बढ़ाई परेशानी
विज्ञापन
सुबह बारिश के समय कैंप चौक पुल पर भरे पानी से गुजरते वाहन चालक।
हिसार। जिले में शनिवार सुबह हुई 17 एमएम बारिश से उमस से राहत मिली लेकिन कैंप चौक, दिल्ली रोड, अर्बन एस्टेट, सैनियान मोहल्ला, पुरानी सब्जी मंडी, आजाद नगर और ओल्ड कोर्ट कांप्लेक्स समेत कई क्षेत्रों में जलभराव हो गया।
अगस्त में यह तीसरी बारिश थी और इस महीने की सर्वाधिक बारिश भी रही। इससे पहले दो दिन 11.7 एमएम बारिश हुई थी। सैनियान मोहल्ले की मुख्य सड़क पर पानी जमा रहा। यहां जनस्वास्थ्य विभाग ने सीवरेज की नई लाइन डाली है और बरसाती पानी की निकासी के प्रबंध किए हैं। अर्बन एस्टेट में 8.5 करोड़ रुपये की लागत से ड्रेनेज का काम चल रहा है, लेकिन इसके अधूरे होने से जलभराव की समस्या बनी हुई है।
11 केवी के 26 और 33 केवी के दो फीडर ब्रेकडाउन
शुक्रवार को बिजली निगम के 11 केवी के 26 फीडरों में खराबी आई जिससे करीब 37.21 घंटे आपूर्ति प्रभावित रही। हिसार-2 और हांसी डिवीजन में 11-11 तथा हिसार-1 में चार फीडर प्रभावित हुए। नौ फीडरों में जंपर टूटे, छह जगह पेड़ों से खराबी आई। तीन-तीन मामलों में बर्डेज और इंसुलेटर पंचर, दो में डिस्क पंचर तथा एक-एक में खंभा, कंडक्टर टूटने और स्विच स्पार्किंग से आपूर्ति बाधित हुई। हिसार-2 के गंगवा, सातरोड, बालसमंद और आदमपुर सहित कई क्षेत्र प्रभावित रहे। हांसी डिवीजन के मुंढाल, सेमीअर्बन हांसी और उमरा क्षेत्र में भी खराबी आई। 33 केवी स्तर पर दो फीडर ब्रेकडाउन रहे, जिनमें एक में पेड़ से खराबी हुई।
विज्ञापन
13 घंटे गुल रही बिजली
इंदिरा कॉलोनी में शुक्रवार रात बिजली गुल होने के बाद शनिवार दोपहर 12 बजे आपूर्ति बहाल हुई। निवासियों के अनुसार करीब 13 घंटे बिजली न आने से उन्हें परेशानी झेलनी पड़ी।
चौबारे पर गिरी बिजली
गांव बुड्ढाखेड़ा में प्यारेलाल डूडी के मकान के चौबारे पर बिजली गिरने से फिटिंग, वायरिंग और स्विच जल गए। दीवारों और छत से सीमेंट उखड़ गया तथा एक हिस्से में दरार आ गई। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। गनीमत रही कि घटना के समय चौबारे में कोई मौजूद नहीं था।