फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   डीसी की अध्यक्षता में हुए सेमिनार से गैरहाजिर रहे 49 अधिकारी-कर्मचारी, सभी के सस्पेंशन की प्रक्रिया शुरू

डीसी की अध्यक्षता में हुए सेमिनार से गैरहाजिर रहे 49 अधिकारी-कर्मचारी, सभी के सस्पेंशन की प्रक्रिया शुरू

Tue, 11 Dec 2018 01:31 AM IST
Updated Tue, 11 Dec 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
डीसी की अध्यक्षता में हुए सेमिनार से गैरहाजिर रहे 49 अधिकारी-कर्मचारी, सभी के सस्पेंशन की प्रक्रिया शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। नगर निगम चुनाव में नियुक्त किए गए ड्यूटी मजिस्ट्रेट, सुपरवाइजर, पीठासीन अधिकारियों व अन्य कर्मचारियों के लिए सोमवार को गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम में उपायुक्त अशोक मीणा की अध्यक्षता में सेमिनार हुआ। मगर इसमें 49 अधिकारी-कर्मचारी गैरहाजिर रहे। गैरहाजिर अधिकारी-कर्मचारियों के सस्पेंशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके अलावा रिटर्निंग अधिकारी एडीसी एएस मान की ओर से इन अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज करवाने के लिए सिफारिश कर दी गई है। गैरहाजिर अधिकारियों में चार ड्यूटी मजिस्ट्रेट, 12 सुपरवाइजर्स और पोलिंग पार्टियों के 33 कर्मचारी शामिल हैं।

हर मतदान केंद्र पर दो कंट्रोल यूनिट और ती बैलेट यूनिट लगेंगी
एडीसी ने कहा कि नगर निगम चुनाव के लिए प्रत्येक मतदान केंद्र पर 2 कंट्रोल यूनिट और 3 बैलेट यूनिट लगाई जाएंगी। तीन बैलेट यूनिट में से 2 यूनिट मेयर पद और 1 यूनिट पार्षद पद के लिए वोट डालने को लगाई जाएगी। सभी पीठासीन अधिकारी यह जरूर सुनिश्चित करें कि प्रत्येक मतदाता मेयर व पार्षद पद दोनों के लिए जरूर मतदान करें। यदि वह किसी प्रत्याशी को मत न देना चाहे तो नोटा के विकल्प का इस्तेमाल कर सकता है।
विज्ञापन


23वां बटन होगा नोटा का
एडीसी मान ने बताया कि नगर निगम के मेयर पद के लिए इस बार 22 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। एक बैलेट यूनिट में अधिकतम 15 प्रत्याशियों के नाम आ सकते हैं। उन्होंने बताया कि 22 प्रत्याशियों के लिए दो बैलेट लगनी है। इसलिए 23वां बटन नोटा का होगा। यदि कोई मतदाता मेयर या पार्षद में से किसी प्रत्याशी को वोट नहीं देना चाहता तो वह नोटा को वोट दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 दिसंबर को शाम चार बजे तक पहुंचेंगी पोलिंग पार्टियां
सेमिनार में निर्देश दिए गए कि प्रत्येक पार्टी अपने निर्धारित मतदान केंद्र पर 15 दिसंबर को शाम चार बजे तक जरूर पहुंच जाए। सभी प्रत्याशियों के पोलिंग एजेंट्स को यह बताएंगे कि 16 दिसंबर को सुबह 6.30 बजे मॉक पोल की प्रक्रिया के माध्यम से यह प्रदर्शित किया जाएगा कि ईवीएम सही व निष्पक्ष तरीके से कार्य कर रही है। सभी पीठासीन अधिकारी मतदान केंद्र पर जाकर वोटिंग कंपार्टमेंट बनवाते समय यह भी सुनिश्चित करेेंगे कि वोट की गोपनीयता बनी रहे। चुनाव वाले दिन सुबह 6.30 बजे मौके पर मौजूद पोलिंग एजेंट्स के समक्ष मॉक पोल करवाएंगे और इसका सर्टिफिकेट देंगे। इसके बाद ठीक 7.30 बजे मतदान प्रक्रिया शुरू करवाकर नियंत्रण कक्ष में इसकी सूचना दी जाएगी।
सभी मिलकर टीम की तरह काम करें : डीसी
डीसी अशोक मीणा ने बताया कि नगर निगम चुनाव के लिए सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की जिम्मेदारी निर्धारित की जा चुकी है। हम सभी को मिलकर एक टीम की तरह चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण व सफलतापूर्वक संपन्न करवाना है। सभी ड्यूटी मजिस्ट्रेट और सुपरवाइजर्स अपने निर्धारित मतदान केंद्रों पर मुस्तैदी से कार्य करें तथा अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें।

वार्ड नंबर 1 से 5 में गैरहाजिर कर्मचारी
मनबीर - क्लर्क, राजकीय मिडल स्कूल, गांव पायल
सुरेंद्र सिंह - पीटीआई, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गंगवा
मोहिंद्र कुमार - लेक्चरर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, खारिया

वार्ड नंबर 6 से 10 से गैरहाजिर कर्मचारी
नरेशचंद्र, विजेंद्र सिंह, हरबीर सिंह, राजेंद्र कुमार, कुलदीप सिंह, जोगिंद्र।

वार्ड नंबर 11 से 15 से गैरहाजिर कर्मचारी और अधिकारी
धनपत राम - बीईओ, अग्रोहा
सुभाष चंद्र - बीईओ, हांसी-प्रथम
ओमप्रकाश - मुख्याध्यापक, राजकीय महिला उच्च विद्यालय, गांव तलवंडी रुक्का
जितेंद्र - पीटीआई, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गांव किरतान
राजेंद्र कुमार - जेबीटी टीचर, राजकीय कन्या विद्यालय, बुड़ाक
संजीव कुमार - रजिस्ट्रार, कोऑपरेटिव सोसायटी, हांसी

वार्ड नंबर 16 से 20 से गैरहाजिर कर्मचारी
धर्मवीर सिंह - इलेक्ट्रीशियन, हांसी
दीपक - जिलेदार, हांसी
वीरेंद्र सिंह - जेबीटी टीचर, राजकीय उच्च विद्यालय, सीसर खरबला
रामकुमार - क्लर्क, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जाखोद खेड़ा
हवासिंह - जेबीटी टीचर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, राजली
मनोज कुमार - क्लर्क, राजकीय मिडल स्कूल, सरहेड़ा
प्रेम शर्मा - लैब अटेंडेंट, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, आर्य नगर
विजय कुमार - लेक्चरर, राजकीय विद्यालय, सीसर खरबला
सूरजमल - जेबीटी टीचर, राजकीय कन्या स्कूल, टोकस

दो सेवानिवृत्त हो चुके, एक का निधन हो गया
जिन कर्मचारियों की ड्यूटी लगी थी, उनमें एक का निधन हो चुका है, जबकि दो सेवानिवृत्त हो चुके हैं। इस बात की जानकारी अधिकारियों को सेमिनार के बाद ही मिली। जब वह सेमिनार से गैरहाजिर रहे। संस्कृति मॉडल स्कूल सिसाय के लैब असिस्टेंट बलबीर सिंह की भी ड्यूटी लगी थी, लेकिन बाद में स्कूल के प्रिंसिपल ने जानकारी दी कि उनका निधन हो चुका है। इसी तरह मंडी आदमपुर के टीचर गोकुलानंद और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय स्याहड़वा के मुख्याध्यापक ईश्वर सिंह भी सेवानिवृत्त हो चुके हैं। अधिकारियों की मानें तो कर्मचारियों की स्टेटमेंट मांगी जाती है। स्टेटमेंट पुरानी भी हो सकती है। इसकी जानकारी तभी मिलती है, जब रिहर्सल होती है।


चुनाव के लिए नियुक्त ड्यूटी मजिस्ट्रेट, सुपरवाइजर्स और पोलिंग पार्टियों में शामिल अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए जीजेयू में प्रशिक्षण सेमिनार रखा गया था। इसमें 4 ड्यूटी मजिस्ट्रेट, 12 सुपरवाइजर्स तथा पोलिंग पार्टियों के 33 कर्मचारी अनुपस्थित रहे। गैरहाजिर रहने वाले सभी 49 अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज करवाएंगे। इनके सस्पेंशन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। चुनावी ड्यूटी से गैरहाजिर रहने व इसमें कोताही बरतने वाले कर्मियों के खिलाफ चुनाव आयोग के नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-एएस मान, रिटर्निंग ऑफिसर कम एडीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed