फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   विधायक अनूप धानक व नरेश सेलवाल को मंच पर जाने से रोका

विधायक अनूप धानक व नरेश सेलवाल को मंच पर जाने से रोका

Sun, 15 Apr 2018 12:37 AM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
विधायक अनूप धानक व नरेश सेलवाल को मंच पर जाने से रोका
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
डॉ. आंबेडकर संघर्ष समिति की ओर से कबीर छात्रावास में आंबेडकर जयंती समारोह में उकलाना के इनेलो विधायक अनूप धानक और उकलाना से कांग्रेस के पूर्व विधायक नरेश सेलवाल को मंच पर जाने से रोक दिया गया। दोनों को मंच से नीचे बैठाया गया। मुख्य समारोह में भाजपा का कोई नेता या पदाधिकारी नहीं पहुंचा।
करीब ढाई घंटे बाद पूर्व विधायक नरेश सेलवाल को भाषण के लिए मंच पर बुलाया गया तो मंच पर बैठे कुछ दलित कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने कहा ये कांग्रेसी विधानसभा में बोलते नहीं, यहां दलितों के बीच भाषण देने आ जाते हैं। दलितों ने नरेश सेलवाल को कांग्रेस पार्टी की बात न करने की शर्त पर ही मंच से बोलने की अनुमति दी। चार मिनट के अपने संबोधन में नरेश सेलवाल ने कहा कि मैं कांग्रेसी नहीं हूूं, मैं आपके बीच दलित बनकर आया हूं। रही बात मंच पर बैठने की, यह समाज मेरे को जहां बिठाएगा, मैं वहां बैठने के लिए तैयार हूं। करीब एक बजे संबोधन की बारी से पहले ही उकलाना विधायक अनूप धानक को घर से उनके पिता को हार्ट अटैक आने का फोन आया। इसके बाद वह तुरंत समारोह से चले गए।
विज्ञापन

समारोह में दलित नेेेता कांग्रेस और भाजपा सरकार पर बरसे। पार्षद मानसिंह चौहान ने कहा कि दलित किसी भी हाल में भाजपा के साथ मंच साझा नहीं करेंगे। दो अप्रैल को भारत बंद आंदोलन के दौरान दलितों पर झूठे मुकदमे दर्ज किए गए। पुलिस ने निर्दोष लोगों पर लाठीचार्ज किया। अमरदीप सभ्रवाल ने कहा कि दो अप्रैल के आंदोलन में मरने वाले दलित युवकों को सरकार शहीद का दर्जा, 25 लाख मुआवजा, परिजनों को सरकारी नौकरी दें। अध्यक्षीय मंडल के सदस्य इंद्राज भारती और उदयभान चोपड़ा ने सरकार से मांग की कि सरकार की ओर से सभी विभागों के बैकलॉग को जल्द पूरा करे। इस अवसर पर गुरुचरण सिंह, मान सिंह चौहान, राजेश मुंढैइ, विक्रांत बांगड़ी, इंद्राज भारती, रत्न बड़गुज्जर, सोनू लंकेश, अमरदीप, कृष्णा दुग्गल, राजबीर सोरखी, कैप्टन तूलाराम, शीशपाल चालिया, धूप सिंह न्योलिया, सियाराम रावतखेड़ा, राजकुमार भानखड़, सुनील, कुलदीप, रणबीर, सुशील, महिपाल, राजेकुमार पेटवाड़, मामन राम चित्रा, सुदेश कुमार, राजेश, पंकज खटक, राजकुमार भोला, रोशन लाल, जसवंत सिंह, सुरेश बराड़, एसपी पनिहार, रामजीलाल और रघुबीर सिंह एडवोकेट ने सम्बोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा सरकार के खिलाफ नारे
दलितों ने भाजपा सरकार और पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए। वकील रणबीर सिंह ने कहा कि प्रदर्शनकारियों पर दर्ज हुए मुकदमों की नि:शुल्क पैरवी करेंगे। राजकुमार भोला ने कहा कि भारत से दलित ही भाजपा की जड़ को उखाड़ेंगे। हजरस के प्रधान प्रेम सिंह ने कहा कि संघर्ष समिति आगामी रणनीति तैयार कर आंदोलन करेगा।

केस वापस नहीं लिए तो सफाई नहीं करेंगे
नगरपालिका सफाई कर्मचारी के प्रधान प्रवीन कुमार ने कहा कि अगर सरकार दलितों पर हुए मुकदमे खारिज नहीं करेगी तो प्रदेशभर के सभी कर्मचारी सफाई के काम का बहिष्कार करेंगे।


सुरक्षा बल दिनभर रहा अलर्ट
शहर में आंबेडकर जयंती समारोह को लेकर 450 पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। इसमें पुलिस लाइन के अलावा सिविल लाइन थाना, सदर थाना, सिटी थानों में फोर्स को रिजर्व रखा गया था। रानी लक्ष्मीबाई चौक, बरवाला चुंगी, एचएयू गेट चार, लघु सचिवालय परिसर, राजगढ़ रोड साउथ बाईपास चौक, मलिक चौक सहित कई अन्य स्थानों पर नाके लगाए गए। जिले में 14 ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed