{"_id":"5acfb86c4f1c1b5c3e8b4d7f","slug":"161523562604-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रेक लेते हुए अवकाश के साथ उपवास पर बैठे भाजपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रेक लेते हुए अवकाश के साथ उपवास पर बैठे भाजपाई
Updated Fri, 13 Apr 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
राज्यसभा सदस्य डीपी वत्स के साथ विधायक डॉ. कमल गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारियों के अवकाश के साथ उपवास किया। उपवास कार्यक्रम के बीच-बीच में डीपी वत्स और विधायक जाते रहे। बाद में लौटकर फिर से उपवास पर बैठ जाते। विधायक गुप्ता दो बार ब्रेक लेकर कार्यक्रमों में शिरकत करने गए। धरना स्थल पर पंखे-कूलर का प्रबंध नहीं था। टेंट के नीचे बैठे होने के कारण भाजपा नेताओं को पसीने छूट रहे थे। इस बीच कुछ नेताओं ने व्यवस्था को लेकर नाराजगी जाहिर की।
सोमवार को पारिजात चौक पर जिस जगह कांग्रेस ने उपवास किया, उसी जगह पर वीरवार को भाजपा के पदाधिकारी धरने पर बैठे। राज्यसभा सदस्य डॉ. जनरल डीपी वत्स नेतृत्व में सुबह दस बजे उपवास शुरू होना था। करीब साढे़ बजे डीपी वत्स के पहुंचने पर उपवास कार्यक्रम शुरू हो गया। करीब पौने 12 बजे डीपी वत्स डीएन कॉलेज के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में चले गए। विधायक गुप्ता अदालत में पेशी के बाद करीब पौने बारह बजे पहुंचे। कुुछ देर बैठने के बाद करीब एक बजे विधायक गुप्ता फिर से चले गए। डेढ़ बजे लौटे विधायक कमल गुप्ता कुछ देर बाद फिर से किसी शोक सभा के लिए गए। दो बजे वापस लौटे। करीब दो बजे डीपी वत्स फिर से उपवास स्थल पर लौटे। करीब सवा चार बजे भारत माता की जय के नारे के साथ उपवास का समापन कर दिया।
कांग्रेस विकास को रोकने में जुटी
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पूनिया ने कहा राज्यसभा के सांसद भी देश के कोने-कोने में जाकर विपक्ष के गैर जिम्मेदाराना रवैये को जनता के सामने रखेंगे। देश अब कांग्रेस मुक्त होने जा रहा है। देश के विकास में कांग्रेस हर स्तर पर रोडे़ अटकाना चाहती है।
विज्ञापन
सद्बुद्घि के लिए की प्रार्थना
सभा सांसद जनरल डीपी वत्स ने कहा कि भाजपा के सभी सांसद आज के दिन उपवास रख रहे हैं। विपक्षी पार्टी कांग्रेस के अलोकतांत्रिक रवैये के खिलाफ दिनभर उपवास कर उनकी सद्बुद्घि के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
2019 में जनता फिर सबक सिखाएगी
विधायक डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि संसद में कामकाज नहीं होने के कारण पार्टी के सभी सांसदों ने उस अवधि की अपनी सैलरी नहीं लेने का फैसला किया है। कांग्रेस की कारगुजारियों पर जनता 2019 में एक बार फिर से सबक सिखाएगी।
यह रहे मौजूद......
इस मौके पर महामंत्री सुजीत कुमार, चेयरमैन श्रीनिवास गोयल, राजेंद्र लांबा, हनुमान ऐरन, जिला सचिव कृष्ण बिश्नोई, प्रदेश सचिव कर्ण सिंह रानोलिया, बरवाला मार्केट कमेटी चेयरमैन रणधीर सिंह धीरू, सीमा गैबीपुर, जिला सचिव लक्ष्मी नारायण, जिला उपाध्यक्ष बाबू लाल अग्रवाल, मुकेश गौड़, नरेश सोनी, नरेश सिंगल, सत्यपाल शर्मा, कंवलजीत कुंडू, सुनील वर्मा, महेंद्र वर्मा, सुशील रेड्डू, विक्रम कासनिया, ईश आर्य, रामचंद्र गुप्ता, मुनीष एलावादी, वीरेंद्र सोनी, रामकुमार आईतान, सोनू सोनी, संजय सैनी, रामचंद्र गुप्ता मौजूद रहे।