फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   9वीं नहीं 11 का अंग्रेजी पेपर भी लीक था

9वीं नहीं 11 का अंग्रेजी पेपर भी लीक था

Fri, 02 Mar 2018 12:24 AM IST
Updated Fri, 02 Mar 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
9वीं नहीं 11 का अंग्रेजी पेपर भी लीक था
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
वीरवार को 9वीं और 11वीं के अंग्रेजी के दोनों ही पेपर लीक थे। शिक्षा निदेशालय की ओर से 9वीं का पेपर तो रद्द करा दिया गया, लेकिन 11वीं में लीक पेपर ही बांटा गया। सोशल मीडिया पर बुधवार रात ही पेपर वायरल हो गया था। इसके बाद भी शिक्षा विभाग ने पेपर कराया।
9वीं और 11वीं की परीक्षा का जिम्मा हरियाणा शिक्षा निदेशालय पर है। निदेशालय की ओर से वीरवार को अंग्रेजी का 9वीं और 11वीं की अंग्रेजी की परीक्षा कराई जानी थी। इसमें 9वीं का पेपर शाम के समय ही व्हाट्स ऐप पर वायरल हो गया। इसके लिए हिसार में गंगवा स्कूल में छापेमारी भी की गई थी। रात करीब 9 से 10 बजे के बीच 11वीं का अंग्रेजी का पेपर भी व्हाट्स ऐप पर वायरल हो गया। फेसबुक पर भी कुछ लोगों ने पेपर अपलोड किया। अमर उजाला के पास भी यह पेपर पहुंचा। पेपर लीक होने की जानकारी शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी भेजी गई थी। यह पेपर 701 कोड का था। शुक्रवार को 11वीं का अंग्रेजी का पेपर आया तो यह हूबहू था।
विज्ञापन


नए नियम के तहत प्रश्नपत्र को परीक्षा के महज कुछ समय पहले ही बीईओ ऑफिस से दिया जाना था। सभी परीक्षा केंद्र नियंत्रकों को इसके लिए दिशानिर्देश भी दिए गए थे। पेपर लीक जांच का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-नरेंद्र यादव, खंड शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed