{"_id":"5a32ce204f1c1b96698b8fc0","slug":"161513279008-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लावारिस पशु बाइक के आगे आने से भैंस व्यापारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लावारिस पशु बाइक के आगे आने से भैंस व्यापारी की मौत
Updated Fri, 15 Dec 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
कोहरे में बाइक के सामने लावारिस पशु आने के कारण रोहतक के गांव मोखरा के भैंस व्यापारी जयबीर की मौत हो गई और उसका भाई संदीप घायल हो गया। घायल का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
मोखरा गांव का जयबीर भैंसों का व्यापार करता था। वह बुधवार को अपने भाई संदीप के साथ बाइक पर धर्मखेड़ी गांव में भैंस खरीदने जा रहा था। जामुनी और धर्मखेड़ी के बीच अचानक बाइक के सामने लावारिस पशु आ गया। इस कारण बाइक का संतुलन बिगड़ गया और दोनों सड़क पर जा गिरे। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने उनको अस्पताल में पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने जयबीर को मृत घोषित कर दिया। तीन दिन पहले भी जिले में वाहनों के सामने लावारिस पशु आने के कारण दो लोगों की मौत हुई थी।
जिला प्रशासन की ओर से 26 अक्तूबर को हिसार जिले को कैटल फ्री घोषित किया गया था। जिस दिन जिले को कैटल फ्री घोषित किया, उसी दिन शहर में कार के सामने लावारिस पशु आने से एक छात्र की मौत हो गई थी। 26 अक्तूबर के बाद अब तक लावारिस पशुओं के कारण यह पांचवीं मौत है।
विज्ञापन
कोहरे में वाहन ने मारी बाइक को टक्कर, एक की मौत
हिसार। कोहरे के चलते बुधवार शाम खांडाखेड़ी गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने एक बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे के कारण बाइक सवार बास निवासी 22 वर्षीय अनिल कुमार घायल हो गया। घायल को यहां सिविल अस्पताल में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बास का अनिल कुमार मजदूरी का काम करता था। वह किसी काम से जींद की तरफ गया था। वह बुधवार शाम जींद से बाइक पर गांव की तरफ आ रहा था। रास्ते में खांडाखेड़ी गांव के पास कोहरे में अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के कारण अनिल जख्मी हो गया। परिजन उसे अस्पताल लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।