फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   विधायकों - सांसद के सवालों का जवाब नहीं दे पाई एनएचएआई टीम

विधायकों - सांसद के सवालों का जवाब नहीं दे पाई एनएचएआई टीम

Sat, 09 Dec 2017 12:57 AM IST
Updated Sat, 09 Dec 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
विधायकों - सांसद के सवालों का जवाब नहीं दे पाई एनएचएआई टीम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
रामायण टोल प्लाजा के मानकों को जांचने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की टीम हिसार पहुंची। सांसद दुष्यंत ने हिसार नगर निगम से टोल 4.1 किलोमीटर दूर होने की रिपोर्ट सौंपी। इस दौरान सांसद ने एनएचएआई के अधिकारी से पूछा कि निगम क्षेत्र से 10 किमी. की दूरी का नियम है, फिर 4.8 किमी. की दूरी पर टोल कैसे लगा दिया। इस पर एनएचएआई के जीएम बोले, पांच किमी. की दूरी पर विशेष परिस्थिति में लग सकता है टोल। इस पर सांसद बोले यह तो पांच किमी. से भी कम दूरी है तो इस पर जीएम कोई जवाब नहीं दे सके और कन्नी काट गए। टीम ने कहा टोल मानकों के हिसाब से से ही लगा है। सांसद ने कहा कि मानक दिखाओ तो टीम में शामिल अधिकारी जवाब नहीं दे पाए।
निगम आयुक्त ने सांसद को सौंपी दूरी की रिपोर्ट
एनएचएआई के जीएम राजीव यादव, डीजीएम नवीन कुमार, हिसार के प्रोजेक्ट डायरेक्टर आरके राठी, रोहतक के प्रोजेक्ट डायरेक्टर विरेंद्र दोपहर करीब 11: 30 बजे रामायण टोल प्लाजा पर पहुंचे। सांसद दुष्यंत चौटाला, नलवा विधायक रणबीर गंगवा, बरवाला विधायक वेद नारंग, उकलाना विधायक अनूप धानक भी मौके पर पहुंचे। निगम के आयुक्त अशोक बंसल अपनी रिपोर्ट लेकर पहुंचे। निगम आयुक्त ने अपनी रिपोर्ट सांसद को सौंपी। इसमें बताया गया कि टोल की हिसार नगर निगम से 4.8 किलोमीटर और नगर परिषद हांसी की सीमा से मात्र 4.1 किलोमीटर की दूरी है।
विज्ञापन

लोगों को लूटा जा रहा : दुष्यंत
सांसद ने पूछा कि जब 10 किलोमीटर से कम दूरी पर टोल लगाने का नियम है तो यहां इतनी कम दूरी पर टोल क्यों लगाया। इस पर एनएचएआई के अधिकारियों ने कहा कि टोल मानकों के हिसाब से लगा है। सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि रामायण टोल प्लाजा अवैध है। यहां लोगों को लूटा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच किमी. से भी कम दूरी पर अधिकारी ने काटी कन्नी
एनएचएआई के जीएम सीओ राजीव यादव ने कहा कि पांच किलोमीटर की दूरी में विशेष परिस्थितियों में टोल लग सकता है। सांसद ने कहा कि यह टोल तो पांच किलोमीटर से भी कम दूरी पर है। इस पर अधिकारी कोई जवाब नहीं दे पाए। टीम ने कहा कि हमें जो सबूत दिए गए हैं, हम उनकी जांच कर 15 दिन में रिपोर्ट देंगे।

20 किमी. के दायरे में चार टोल, सभी का 250 रुपये में बने पास
सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हिसार में चारों ओर 20 किलोमीटर के दायरे में टोल हैं। जीएम राजीव यादव ने कहा कि 20 किलोमीटर के दायरे वाले लोगों को मासिक पास 250 रुपये में मिलेगा। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि चारों टोलों पर हर वाहन चालक को 250 के हिसाब से एक हजार रुपये खर्च करने होंगे। चारों टोल पर 250 रुपये मासिक पास होना चाहिए। सांसद ने कहा इस मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से भी मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed