फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   गोशाला पर पुलिस का पहरा, गाय ले जाने वाले भेजे जेल

गोशाला पर पुलिस का पहरा, गाय ले जाने वाले भेजे जेल

Wed, 06 Sep 2017 12:52 AM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
गोशाला पर पुलिस का पहरा, गाय ले जाने वाले भेजे जेल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
शहर में पशुओं को खुला छोड़ने वाले मालिक निगम अधिकारियों और जिला प्रशासन पर हावी हो रहे हैं। पशु पकड़ने वाली टीम पर कभी हमला तो कभी गोशाला से गायों को दीवार फांदकर ले जाने जैसी घटनाएं हो रही हैं। नगर निगम ने अभी तक गोशाला में 220 गाय में छोड़ी है। कुरुक्षेत्र गोशाला के अंदर से चार फीट ऊंची दीवार कुदाकर गायों को चोरी कर ले जाने वाले मामले के बाद निगम ने अब पुलिस का पहरा लगवा दिया है। प्रबंधन ने भी निगम कमिश्नर से एक पीसीआर तैनात करने की मांग की है। निगम कमिश्नर ने आश्वासन दिया है।
गौरव और पुष्पेंद्र गिरफ्तार, भेजे जेल
श्री हरियाणा कुरुक्षेत्र गोशाला से गाय निकालकर ले जाने का प्रयास करने वाले दोनों पड़ाव एरिया निवासी गौरव और पुष्पेंद्र हैं। दोनों को सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर मंगलवार को कोर्ट में पेश किया। यहां से उन्हें जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

चार के खिलाफ केस दर्ज
पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि मौके पर चार लोग थे। जब गोशाला के कारिंदे हनुमान और सुरेश ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की तो उन्होंने उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। जब गोशाला के दूसरे कारिंदे आए तो इनमें से दो युवक मौके से दीवार फांदकर भाग निकले और दो को उन्होंने काबू कर लिया। बाद में उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई दिनों से चल रहा था गायों को दीवार चुराने का काम
कुरुक्षेत्र गोशाला से गाय निकालने का खेल कई दिनों से चल रहा था। एक विशेष समुदाय के पशु मालिक हर रोज दो से तीन चार फीट ऊंची दीवार से कुदाकर गायों को बाहर ले जा रहे थे। प्रबंधन को जब शक हुआ तो उन्होंने जाल बिछा दिया। आरोपी जैसे ही गायों को दीवार कुदाने लगे तो गोशाला प्रबंधन की टीम ने उन्हें पकड़ लिया।
पहले किया था टीम के एक युवक पर हमला
गाय पकड़ने वाली टीम के साथ यह पहला मामला नहीं है। चार-पांच महीने पहले भी निगम की गाय पकड़ने वाली टीम के सदस्य पर दो युवकों ने हमला बोल दिया था। उन युवकों ने पहले युवक की रेकी की और जब युवक शाम पांच बजे निगम कार्यालय से निकला तो मलिक चौक के पास उस पर हमला बोल दिया। हमले में निगम कर्मचारी को चोटें आईं थी, जिसे नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।


गोशाला में निगम द्वारा छोड़ी गई गायों की गिनती करवाई जा रही है। कुछ गाय कम मिली हैं, ये गाय विशेष जाति के लोग चोरी कर ले गए हैं। वारदात करने वाले लोग संख्या में चार से पांच थे। एक हवलदार गोशाला के सामने तैनात कर दिया गया है।
-राजेंद्र कुमार, प्रबंधन सोसायटी सदय हरियाणा कुरुक्षेत्र गोशाला

पड़ाव एरिया के गौरव और पुष्पेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
-सतबीर सिंह, सब इंस्पेक्टर सदर थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed