फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   सात महीने बाद 5-6 अगस्त को सीएम का हिसार प्रवास

सात महीने बाद 5-6 अगस्त को सीएम का हिसार प्रवास

Sun, 30 Jul 2017 12:54 AM IST
Updated Sun, 30 Jul 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
सात महीने बाद 5-6 अगस्त को सीएम का हिसार प्रवास
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
अमित शाह के दौरे के बाद प्रदेेश के सीएम मनोहर लाल हिसार में रिव्यू करेंगे। करीब सात महीने बाद सीएम कार्यकर्ताओं से फीडबैक भी लेंगे। कुछ विकास कार्यों का उद्घाटन-शिलान्यास भी किया जाएगा। सीएम का प्रवास कार्यक्रम 5-6 अगस्त को होगा।
रोहतक में 2 से 4 तक प्रदेश के कार्यों की समीक्षा होगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के इस कार्यक्रम में प्रदेश भर के कार्यकर्ता शामिल होंगे। अमित शाह का प्रवास कार्यक्रम समाप्त होते ही सीएम हिसार का प्रवास करेंगे। सीएम पांच अगस्त को हिसार पहुंचेंगे। यहां विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक होगी, जिसमें सीएम घोषणाओं पर खासतौर पर जवाब लिया जाएगा। इसके अलावा बड़े प्रोजेक्ट को लेकर मंथन किया जाएगा। सीएम पार्टी कार्यकर्ताओं से अलग-अलग स्तर पर बैठक भी करेंगे। पांच अगस्त की रात को हिसार में ठहरेंगे। छह अगस्त सोमवार की सुबह फिर से मीटिंग लेने का दौर शुरू करेंगे। दो दिवसीय प्रवास कार्यक्रम में सीएम मंडल स्तर तक के कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेंगे। सीएम के कार्यक्रम के लिए शेड्यूल तैयार किया जा रहा है। सीएम के कार्यक्रम का शेड्यूल फिलहाल सीएमओ तैयार कर रहा है। सोमवार तक यह शेड्यूल फाइनल कर दिया जाएगा। सीएम अपने 5 -6 अगस्त के प्रवास कार्यक्रम में कई विकास कार्यों की आधारशिला रखेंगे। इसके अलावा पूरे हो चुके विकास कार्यों का उद्घाटन किया जाएगा। इसके लिए प्रशासन की ओर से एक सूची तैयार मुख्यालय को भेजी गई है।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं से मिलेंगे
पिछले सात महीने से सीएम हिसार के कार्यकर्ताओं से नहीं मिल सके हैं। सीएम दिसंबर में आखिरी बार पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आए थे। इसके बाद सीएम का कार्यक्रम नहीं बन सका। सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी जाते समय सीएम तीन बार हिसार एयरपोर्ट पर जरूर आए, लेकिन कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकारने के बाद वहीं से लौट गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम मनोहर लाल का आने का कार्यक्रम तय हो गया है। अमित शाह के कार्यक्रम के तुरंत बाद सीएम हिसार आएंगे। इसके लिए 5-6 अगस्त का दिन तय किया गया है। जल्द ही फाइनल शेड्यूल आएगा।

- डॉ. कमल गुप्ता, विधायक, हिसार

सीएम के दो दिवसीय प्रवास की सूचना आ गई है। जिले में दो दिवसीय कार्यक्रम होगा। सीएम कार्यकर्ताओं की मीटिंग लेकर रिव्यू करेंगे। अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी होंगी। सोमवार तक फाइनल शेड्यूल आएगा। - सुरेंद्र पूनिया, जिला अध्यक्ष, भाजपा

- अमित शाह के दौरे के बाद मुख्यमंत्री हिसार में लेंगे बैठक
- कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed