फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   160 rupees snatched by breaking the head of a young man

Hisar News: दोस्त की बर्थ डे पार्टी से लौट रहे युवक का सिर फोड़कर छीने 160 रुपये

Fri, 07 Mar 2025 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Fri, 07 Mar 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
160 rupees snatched by breaking the head of a young man
हिसार के नागरिक अस्पताल में जानकारी देते घायल सोनू।
हिसार। दोस्त की बर्थडे पार्टी से अपने घर जा रहे युवक पर कुछ युवकों ने कैमरी रोड अंडरपास के बाहर हमलाकर दिया। हमलावरों ने सोनू का सिर फोड़ दिया और उससे 160 रुपये छीन लिए। घायल को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन

कैमरी रोड स्थित मॉल काॅलोनी निवासी सोनू ने बताया कि वीरवार को उसके दोस्त का जन्मदिन था। वह दोस्त की जन्मदिन की पार्टी में पटेल नगर गया था। रात करीब 11:30 बजे उसका दोस्त उसे मॉल काॅलोनी छोड़ने के लिए जा रहा था। दोनों जब कैमरी रोड के अंडरपास से निकले तो तीन-चार युवकों ने उन पर हमला कर दिया। सोनू ने बताया कि हमलावर नशे में थे। इस दौरान उसका दोस्त भाग निकला। हमलावरों ने ईंट से वार कर उसका सिर फोड़ दिया और 160 रुपये छीन लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन



क्षेत्र सीमा के विवाद में मंगलामुखी पर चाकू से हमला



हिसार। क्षेत्र सीमा के विवाद में मंगलामुखी के दो गुटों में झगड़ा हो गया। इस दाैरान एक गुट के मंगलामुखी ने चाकू से मंगलामुखी बंटी महंत पर हमला कर दिया। घायल की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत में मंगलामुखी बंटी महंत ने बताया कि वह शोभा नेहरू की चेली है। 5 मार्च को वह योग स्कूल के पास नलका चौक पर बधाई लेने गई थी। वहां पर शिल्पी, मोना, हैप्पी उर्फ जाह्नवी सहित 5 लोगों ने एरिया के लिए झगड़ा किया और चाकू से हमला कर दिया। हमलावरों ने पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी, जिससे वह बेहद घबरा गई थी। इस कारण घटना वाले दिन शिकायत नहीं दे सकी। 12 क्वार्टर पुलिस चौकी के इंचार्ज विनोद कुमार ने बताया कि शिकायत मिली है, अभी एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। तस्दीक करने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed