फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   16 thousand rupees looted from the pump of the district head of Petrol Pump Association

पेट्रोल पंप एसोसिएशन के जिला प्रधान के पंप से 16 हजार रुपये लूटे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
16 thousand rupees looted from the pump of the district head of Petrol Pump Association
मंडी आदमपुर। ऑल हरियाणा पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के प्रधान राजकुमार सलेमगढ़ के गांव काबरेल स्थित भरत सिंह फिलिंग स्टेशन से तीन नकाबपोश युवक 16 हजार रुपये लूट कर फरार हो गए। बुधवार रात करीब 8:45 बजे बदमाशों ने पिस्तौल दिखा कर नकदी लूट पंप के कर्मचारियों को कार्यालय में बंद कर दिया। सूचना मिलने पर पंप मालिक एवं एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजकुमार सलेमगढ़ व आदमपुर थाना प्रभारी मनदीप सिंह मौके पर पहुंचे। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने नाकेबंदी कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार रात्रि करीब 8:45 बजे एक बाइक पर 3 नकाबपोश युवक आए। पंप कारिंदों को पिस्तौल दिखा कर उनसे करीब 16 हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद 2 युवक पंप के कर्मचारियों को कार्यालय में ले गए और दरवाजा बंद कर अलमारी की तलाशी ली। पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसमें दो युवक दिखाई दे रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed