फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   16 lakh rupees in the name of getting a job at the airport, raped in the hotel

Hisar News: एयरपोर्ट पर नौकरी लगवाने के नाम पर 16 लाख रुपये ऐंठे, होटल में किया दुष्कर्म

Tue, 06 Jun 2023 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 06 Jun 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
16 lakh rupees in the name of getting a job at the airport, raped in the hotel
बरवाला। क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती से पहले एयरपोर्ट पर नौकरी लगवाने के नाम पर 16 लाख रुपये ऐंठ लिए। इसके बाद होटल में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी किया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर बोबुआ के विकास, मनजीत, प्रवीण और सोमबीर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि मार्च 2022 को उसने एयरपोर्ट की नौकरी के लिए लिखित परीक्षा पास की थी। बोबुआ निवासी विकास का उनके घर आना-जाना था। विकास ने कहा कि उसके चाचा एयरपोर्ट पर मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं और उसे ट्रेनिंग करने की भी आवश्यकता नहीं होगी। 16 लाख रुपये में बिना इंटरव्यू व ट्रेनिंग के नौकरी लगवा दूंगा। इस पर पीड़िता विकास के झांसे में आ गई। इसके बाद उसने गहने बेच, रिश्तेदारों से उधार लेकर और 5 कनाल जमीन 8 लाख रुपये में गिरवी रखकर 16 लाख रुपये विकास के कहने पर प्रवीन नाम के व्यक्ति के खाते में डलवा दिए। आरोप है कि दिसंबर 2022 को उक्त चारों आरोपियों ने उसे बरवाला के एक होटल में बुलाया। विकास ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। इस दौरान आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना दिया। आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर करीब एक साल तक दुष्कर्म किया। अब उसने पुलिस में शिकायत की है।
विज्ञापन

युवती की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, दुष्कर्म की धारा समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। मामले की छानबीन कर रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। - राजकुमार, थाना प्रभारी, बरवाला
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed