{"_id":"699a02981dd7d47a390df7cb","slug":"16-challans-for-violating-sanitation-rules-hisar-news-c-21-hsr1020-816353-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: स्वच्छता नियम तोड़ने पर 16 चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: स्वच्छता नियम तोड़ने पर 16 चालान
Sun, 22 Feb 2026 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sun, 22 Feb 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हिसार। शहर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए नगर निगम ने नियम उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। निगमायुक्त नीरज के निर्देश पर टीमों ने विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण कर खुले में कचरा डालने वालों के 16 चालान किए। एएसआई राहुल ने पुरानी सब्जी मंडी में एक, एएसआई विजेता ने ऋषि नगर, डोगरान मोहल्ला व मोती बाजार में चार, एएसआई प्रवीन ने कैमरी रोड, पटेल नगर व पीएलए क्षेत्र में नौ तथा एएसआई सन्नी ने जिंदल हॉस्पिटल रोड पर दो दुकानदारों के चालान काटे। टीम ने कार्रवाई के साथ लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया।