फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   132 केवी बीड़ सब स्टेशन से आर्य नगर पर शिफ्ट होगा 10 एमवीए लोड

132 केवी बीड़ सब स्टेशन से आर्य नगर पर शिफ्ट होगा 10 एमवीए लोड

Tue, 11 Jun 2019 12:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 12:53 AM IST
विज्ञापन
132 केवी बीड़ सब स्टेशन से आर्य नगर पर शिफ्ट होगा 10 एमवीए लोड
हिसार। बिजली निगम अधिकारियों की ओर से 132 केवी बीड़ सब स्टेशन को ओवरलोड से बचाने के लिए लोड शिफ्टिंग का फैसला लिया गया है। 132 केवी बीड़ सब स्टेशन का लोड अब 132 केवी सब स्टेशन आर्य नगर पर डाला जाएगा। सेक्टर 14 स्थित 33 केवी सब स्टेशन के फीडरों का लोड आर्य नगर से जोड़ा जाएगा। इससे बीड़ स्थित सब स्टेशन को बड़ी राहत मिलेगी और उपभोक्ताओं को भी बिजली कटौती से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

डिविजन नंबर एक के एक्सईएन सतीश कुमार ने बताया कि ओवरलोडिंग के कारण लोड शिफ्ट करना बेहद जरूरी था। इसलिए 132 केवी आर्य नगर पर लोड शिफ्ट करेंगे। इस काम में सुबह से ही कर्मचारी जुटेंगे।
विज्ञापन


शिफ्टिंग के कारण आज सुबह छह घंटे बाधित रहेगी बिजली
लोड शिफ्टिंग के कार्य के चलते मंगलवार को सुबह 5 से 11 बजे तक सेेक्टर 14 स्थित 33 केवी सब स्टेशन के सभी फीडरों पर छह घंटे के लिए बिजली बाधित रहेगी। सेक्टर 14ए, सेक्टर 14बी, सेक्टर 33, धोबी घाट, सत्य नगर, ऋषि नगर डिस्पोजल, एनआरसीई, ढंढूर आरडीएस, बीड़ एपी और बीएसएफ फीडर पर सुबह छह घंटे के लिए बिजली काटी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


132 केवी बीड़ में 20 गुणा 25 के ट्रांसफार्मर को मिलेगी राहत
एक्सईएन के अनुसार इस समय 132 केवी बीड़ सब स्टेशन में लगा 20 गुणा 25 एमवीए का ट्रांसफार्मर सबसे अधिक ओवरलोड झेल रहा है। इस कारण उस ट्रांसफार्मर का ओवरलोड कम करना बहुत जरूरी था। अब कम से कम 10 एमवीए लोड कम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed