{"_id":"5cf6d4e2bdec22070264cd13","slug":"1559680221915-20-hisar-news148","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली रोड पर बरसाती नाले की धीमी गति देख डीसी बोले, 15-20 दिन में काम पूरा करवाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली रोड पर बरसाती नाले की धीमी गति देख डीसी बोले, 15-20 दिन में काम पूरा करवाओ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। उपायुक्त अशोक कुमार मीणा पांच विभागों और अथॉरिटी के अधिकारियों को साथ लेकर मंगलवार को फील्ड में उतरे। उन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों में बने बरसाती नालों के हालातों का जायजा लिया। डीसी को दिल्ली रोड पर पीडब्ल्यूडी बीऐंडआर विभाग की ओर से बनाए जा रहे बरसाती नाले की गति धीमी मिली।
इस पर उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को 15 से 20 दिन में काम पूरा करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्री-मानसून या मानसून आने के बाद नाला बना तो उसका कोई लाभ नहीं मिल पाएगा। इसलिए जल्दी से काम पूरा करवाकर सफाई करके नाला जनता को समर्पित कर दो। डीसी के साथ नगर निगम, जन स्वास्थ्य एवं आभियांत्रिकी विभाग, पीडब्ल्यूडी बीऐंडआर, राजस्व विभाग और सिंचाई विभाग के अलावा हुडा अथॉरिटी के अधिकारी मौजूद रहे।
जेनरेटर और पंपिंग सेट की भी ली जानकारी
डीसी ने दिल्ली रोड के अलावा सेक्टर 27-28 स्थित औद्योगिक क्षेत्र में बनाए जा रहे बरसाती सीवर का भी निरीक्षण किया। डीसी ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण विभाग के अधिकारियों को जल्द पूरा करने के निर्देश भी दिए। इसके बाद डीसी ने बरवाला बाईपास पर बने बरसाती डिस्पोजल का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जन स्वास्थ्य विभाग के जेनरेटर सेट और पंपिंग मशीनों की भी जानकारी ली। यहां से डीसी बालसमंद रोड पर हिसार मल्टीपल ड्रेन की सफाई का निरीक्षण करने पहुंचे।
विज्ञापन
30 जून तक है सफाई का समय
बरसाती नालों की सफाई का समय सरकारी नियमों के अनुसार 30 जून तक होता है। इसके बाद प्री-मानूसन और मानसून की बारिश शुरू हो जाती है। ऐसे में सभी विभागों को 30 जून तक सफाई कार्य पूरा करवाने का टारगेट दिया हुआ है। डीसी ने भी सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बरसाती मौसम से पूर्व बाढ़ से बचाव व नालों की सफाई के कार्य को पूरा कर लिया जाना चाहिए। दौरे से पहले डीसी ने कैंप कार्यालय में अधिकारियों के साथ बाढ़ बचाव को लेकर चर्चा भी की।
पिछली बार दिल्ली रोड पर बन गया था तालाब
पिछली बारिश में दिल्ली रोड पर सबसे अधिक वाहन चालकों व लोगों को परेशानी उठानी पड़ी थी। दिल्ली रोड ने तालाब का रूप ले लिया था। उस दौरान डीसी के आदेशों के बाद भी नालों की सफाई में कोताही बरती गई थी। सेक्टर एसोसिएशन से लेकर पार्षदों की ओर से भी दिल्ली रोड के हालात सुधारने की मांग की गई थी। उसके बाद नए बरसाती नाले के निर्माण को मंजूरी देकर काम शुरू करवाया गया था। इस मौके पर सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता आत्माराम भाम्भू, नगर निगम के अधीक्षक अभियंता रामजीलाल, डीआरओ राजबीर धीमान, एक्सईएन रमेश पवार, जन स्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन जसवंत सिंह, पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन विशाल कुमार आदि अधिकारी मौजूद रहे।