फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच का क्लर्क बार-बार ले रहा छुट्टियां, मांगा स्पष्टीकरण

प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच का क्लर्क बार-बार ले रहा छुट्टियां, मांगा स्पष्टीकरण

Wed, 05 Jun 2019 02:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच का क्लर्क बार-बार ले रहा छुट्टियां, मांगा स्पष्टीकरण
हिसार। नगर निगम की प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच में कार्यरत क्लर्क को बार-बार छुट्टियां लेने पर नोटिस जारी कर दिया गया है। क्लर्क से छुट्टियां लेने को लेकर स्पष्टीकरण मांगा गया है। वहीं क्लर्क को यह भी चेतावनी दे दी गई है कि अगर उससे काम नहीं होता तो वह स्वैच्छिक रिटायरमेंट ले सकता है। क्लर्क की ओर से बार-बार छुट्टियां लेने का कारण बीमारी बताया गया है। मगर अधिकारियों का कहना है कि प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच सबसे महत्वपूर्ण ब्रांच होने के चलते इसमें एक कर्मचारी के लंबी छुट्टी पर रहने से कामकाज प्रभावित होता है।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार इसी क्लर्क को किराये संबंधी कामकाज देखने की जिम्मेदारी दी गई थी। मगर क्लर्क ने कार्यभार नहीं संभाला। इसलिए उस मामले में भी क्लर्क पर चार्जशीट तक की कार्रवाई हो सकती है। वहीं एक कर्मचारी लंबी छुट्टी पर रहे और अन्य कर्मचारी शनिवार और रविवार को छुट्टी के दिन भी काम करे तो इससे ब्रांच के अन्य कर्मचारियों में हीनभावना की भी आशंका रहती है। बीमारी का हवाला देने पर अधिकारियों ने क्लर्क से उसकी बीमारी से संबंधित सभी कागजात और डॉक्टर की रिपोर्ट मंगवाई है।
विज्ञापन

वर्जन
प्रॉपर्टी टैक्स में पुराना डाटा सही करने का भी काम चल रहा है। एक कर्मचारी बार-बार छुट्टी ले तो काफी कामकाज बाधित होता है। इसलिए कर्मचारी से कहा है कि अगर बीमारी के कारण वह काम करने में सक्षम नहीं है तो वीआरएस ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरदीप सिंह, कार्यकारी अधिकारी नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed