फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   तीन साल में वन विभाग से एनओसी नहीं ले पाया बीऐंडआर विभाग, सीएम घोषणा अटकी

तीन साल में वन विभाग से एनओसी नहीं ले पाया बीऐंडआर विभाग, सीएम घोषणा अटकी

Wed, 05 Jun 2019 02:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
तीन साल में वन विभाग से एनओसी नहीं ले पाया बीऐंडआर विभाग, सीएम घोषणा अटकी
हिसार। पीडब्ल्यूडी बीऐंडआर विभाग के अधिकारी तीन साल बीतने के बाद भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल की रोड बनाने की एक घोषणा को पूरा नहीं कर पाए हैं। इस प्रोजेक्ट की गति इतनी धीमी है कि तीन साल में वन विभाग से एनओसी तक नहीं मिल पाई है। इस कारण पूरी प्रक्रिया रुकी हुई है। वन विभाग की 2.136 हेक्टेयर जमीन बीऐंडआर विभाग को लेनी है, ताकि उस पर रोड बनाया जा सके।
विज्ञापन

गौरतलब है कि अप्रैल 2016 में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सेक्टर 1-4 से लेकर महाबीर कॉलोनी तक रोड बनाने की घोषणा की थी। यह रोड मेजर डिस्ट्रीब्यूटरी के साथ बनना है। मगर तीन साल से क्षेत्रवासियों को रोड बनने का इंतजार है।
विज्ञापन


शहर के जाम में नहीं जूझना पड़ेगा लोगों को
इस रोड के बनने के बाद सेक्टर 1-4 से लेकर शिव नगर, महाबीर कालोनी आदि क्षेत्र के लोगों को शहर के एक कोने से दूसरे कोने तक जाने के लिए शहर की भीतरी सड़कों पर लगने वाले जाम से नहीं जूझना पड़ेगा। अगर सेक्टर 1-4 या जिंदल चौक तक के लोगों को बस स्टैंड जाना हो तो उन्हें शहर के अंदरूनी रास्ते के बजाय इस रोड से जाने में ज्यादा आसानी होगी। इन एरिया की करीब 50 हजार से अधिक आबादी को इस रोड के बनने से सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


28 जनवरी को डीसी के सामने भी लाया गया था मामला
पीडब्ल्यूडी बीऐंडआर विभाग के अधिकारियों ने इस मामले को 28 जनवरी को हुई बैठक के दौरान उपायुक्त अशोक कुमार मीणा के सामने भी रखा था। उस समय भी वन विभाग से जल्द ही क्लीयरेंस दिलाने की बात कही गई थी। मगर उसके डेढ़ महीने बाद आचार संहिता लग गई और मामला फिर से लटक गया।

वर्जन
सेक्टर 1-4 से महाबीर कॉलोनी तक रोड बनाने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने घोषणा की थी। मैंने शुक्रवार को ही इस रोड के निर्माण को लेकर पीडब्ल्यूडी बीएंडआर के अधिकारियों से बात की थी। उम्मीद है कि जल्द ही घोषणा को पूरा कर अधिकारी लोगों को सुविधा दिलाएंगे।
- भूपसिंह रोहिल्ला, पार्षद, वार्ड नंबर 8
वर्जन
इस रोड को बनाने के लिए हमारा बाकी काम पूरा है, सिर्फ वन विभाग से एनओसी मिलने की देर है। एनओसी देने के लिए फाइल वन विभाग में भेजी हुई है।
- विशाल कुमार, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी बीऐंडआर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed