फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   विधानसभा चुनाव में बनेगी इनेलो की सरकार : चौटाला

विधानसभा चुनाव में बनेगी इनेलो की सरकार : चौटाला

Sat, 08 Jun 2019 10:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 10:49 PM IST
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में बनेगी इनेलो की सरकार : चौटाला

विज्ञापन

यमुनानगर। इनेलो सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि अक्तूबर में होने वाले विधानसभा चुनाव में इनेलो की सरकार बनेगी। इसके लिए कार्यकर्त्ताओं को पहले से कहीं अधिक मेहनत करनी होगी। दरअसल, चौटाला शनिवार को इनेलो कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यकर्त्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता है कि हरियाणा न केवल राष्ट्रीय स्तर पर बल्कि विश्व स्तर पर सर्वाधिक विकसित प्रदेश बने, क्योंकि यही सपना किसानों और कमेरों के मसीहा चौधरी देवीलाल का था। सत्ता में आने पर इनेलो की प्राथमिकताओं पर जहां आमजन के लिए बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजी रोटी, कपड़ा और मकान का इंतजाम सरकारी स्तर पर करेगी, वहीं दूसरी ओर राज्य के हर लिहाज से अव्वल बनाने का काम किया जायेगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव आगामी अक्टूबर माह में होंगे और इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं के पास अब ज्यादा वक्त नहीं है, ऐसे में सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी की कल्याणकारी नीतियों को अधिक तेजी से प्रचारित प्रसारित करना होगा। उन्होंने स्वीकार किया कि लोकसभा चुनावों में इनेलो की जिन सीटों पर जीत तय समझी जाती थी, उस पर भी हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि निश्चित ही प्रदेश में अगली सरकार इनेलो की होगी और जिस प्रकार से पूर्व में इनेलो शासन के दौरान सरकार स्वयं ग्रामीणों की दहलीज पर पहुंचकर उनकी समस्याओं का हल करती थी, उसी तर्ज पर फिर से व्यवस्था की जाएगी। इस दौरान विभिन्न पार्टियों को छोड़कर इनेलो में शामिल हुए। जिनमें सरदार कुलदीप सिंह मल्ली, जसमेर कम्बोज बरसान, ओम प्रकाश बाल्मीकी, राजबीर रदौरी, रोशन लाल, महलावाली, कर्म सिंह चबूतरों, राम कुमार चौहान, डॉक्टर बाबू राम, जगमाल, संदीप, कुलदीप, प्रवीन लालर, रवि सैनी आदि लोग थे। इस मौके पर पूर्व विधायक दिलबाग सिंह, दलमीरा राम सैनी, जाहिद खान, महिपाल सिंह,चंदरपाल,चरण सिंह, अर्जुन सुढैल, सर्वप्रिया जठलाना, अंकुर गंभीर,अस्वनी दत्ता,माणिक सिंगला, गुरजिंदर खेड़ी,परवीन कैल, विजय बबर, सुषमा सभापुर, इसरो देवी, रीटा मेहता,चड्डा फतेगढ़,बीके मेहता,दुर्गा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed