फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   डे-नाइट मैच में म्हारी छोरियों ने ओडिसा की टीम को 6-2 से दी शिकस्त

डे-नाइट मैच में म्हारी छोरियों ने ओडिसा की टीम को 6-2 से दी शिकस्त

Tue, 28 May 2019 12:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
डे-नाइट मैच में म्हारी छोरियों ने ओडिसा की टीम को 6-2 से दी शिकस्त
हिसार। सब जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप का सोमवार को आगाज हुआ। शुभारंभ समारोह में खिलाड़ियों ने हरियाणवी गानों पर डांस करते हुए माहौल को खुशनुुमा बनाया। इसके बाद हुए पहले डे-नाइट मैच में हरियाणवी छोरियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए ओडिसा की टीम को 6-2 के अंतराल से पराजित किया। मैच में पहला गोल ओडिसा की खिलाड़ी ने किया, जबकि थोड़ी देर बाद हरियाणा की खिलाड़ी कनिका ने एक गोल करके इसका जवाब दिया। इसके बाद हरियाणा की खिलाड़ी दीपिका ने एक के बाद एक दो गोल करके टीम को मजबूती प्रदान की। इसके बाद हरियाणवी खिलाड़ी ऊषा ने भी एक और गोल कर दिया। दीपिका ने अपना तीसरा गोल करते हुए टीम को बढ़त दे दी। हरियाणा की खिलाड़ी नीलम ने भी एक गोल करके टीम की जीत में अपना योगदान दिया। ओडिसा की टीम से दोनों ही गोल खिलाड़ी अशिमा ने किए।
विज्ञापन


खामियों से जूझते रहे खिलाड़ी, मैच में दो बार बंद हुईं लाइटें
चैंपियनशिप के दौरान खामियां खिलाड़ियों का पीछा नहीं छोड़ रही हैं। डे-नाइट मैच के दौरान भी अव्यवस्था के कारण खिलाड़ियों को परेशानी हुई। चलते मैच में दो बार हाई मास्क लाइटों में तकनीकी खराबी आ गई। इस कारण कुछ देर के लिए मैच को रोकना पड़ा। लाइट ठीक करवाने के बाद मैच आगे बढ़ा। ऐसा दो बार होने के कारण खिलाड़ियों का ध्यान भी विचलित हुआ।
विज्ञापन


हरियाणवी गानों पर थिरके खिलाड़ी
मैच के दौरान हरियाणवी गानों पर सभी टीमों के खिलाड़ी थिरकते नजर आए। बेशक दूसरी टीमों के खिलाड़ियों को गानों के बोल समझ नहीं आए, लेकिन उनकी धुनों पर उन्होंने भी खूब लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले दिन हुए मैचों के परिणाम
-- हॉकी आंध्रप्रदेश और हॉकी झारखंड के मैच में झारखंड की टीम 9-0 से विजेता रही
-- स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया और उत्तरप्रदेश हॉकी के मैच में उत्तर प्रदेश 1-0 से विजेता रहा
-- मध्यप्रदेश हॉकी एकेडमी और हॉकी यूनिट ऑफ तमिलनाडु के मुकाबले में 16-0 से मध्यप्रदेश हॉकी एकेडमी जीती
-- हॉकी गंगपुर ओडिसा और हॉकी भोपाल के मुकाबले में 2-1 से हॉकी भोपाल ने जीत दर्ज की
-- हॉकी हिम और हॉकी दिल्ली के बीच हुए मुकाबले में हॉकी हिम ने 8-0 से दिल्ली की टीम को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed