फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   हिसार के बेटे मुकेश का जस्ट कबड्डी लीग में चयन

हिसार के बेटे मुकेश का जस्ट कबड्डी लीग में चयन

Mon, 27 May 2019 01:56 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 01:56 AM IST
विज्ञापन
हिसार के बेटे मुकेश का जस्ट कबड्डी लीग में चयन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय परिसर स्थित राजकीय स्कूल में 10वीं कक्षा के छात्र मुकेश का जस्ट कबड्डी लीग में दिल्ली दमदार टीम में डिफेंडर के रूप में चयन हुआ है। प्रतियोगिता 26 जून से शुरू होगी और 18 जुलाई तक चलेगी। इसमें बोली के जरिये मुकेश का चयन हुआ और एक हजार से शुरू होने वाली बोली में मुकेश की बोली 7200 रुपये पर जाकर छूटी, जिसे दिल्ली दमदार टीम के मालिकों ने छुड़वाया।
जस्ट कबड्डी लीग 48 किलोग्राम भार वर्ग की प्रतियोगिता है। इसमें 12 टीमें अपना दमखम दिखाएंगी। मुकेश की कोच कौशल्या ढुंढवाल ने बताया कि मुकेश होनहार खिलाड़ी है। वह एचएयू के राजकीय स्कूल में 10वीं कक्षा में पढ़ता है और शाम के समय स्कूल में ही अन्य दोस्तों के साथ अभ्यास करता है। उसने दिसंबर में ट्रायल दी थी और उसके बेहतर खेल की बदौलत जनवरी में उसका सेलेक्शन हो गया। फरवरी के पहले सप्ताह में जींद के उचाना में अभ्यास कैंप आयोजित हुआ था, जिसमें खिलाड़ियों को अभ्यास कराया गया। उसके बाद 22 अप्रैल को प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों की बोली लगी, जिसमें मुकेश की बोली एक हजार से शुरू हुई और 7200 पर जाकर खत्म हुई।
विज्ञापन

पिता करते हैं मेहनत-मजदूरी
मुकेश के पिता रमेश जांगड़ा कारपेंटर हैं। वह फर्नीचर की दुकान पर दिहाड़ी पर काम करते हैँ। मुकेश की बड़ी बहन भी है। मुकेश के पिता रमेश के अनुसार वह स्वयं ही लगन से काम करता है। हर रोज शाम को खेलने के लिए निकल जाता है। उसकी कोच कौशल्या उसे सही तरीके से ट्रेनिंग देती हैं। मुकेश ने बताया कि उसकी सफलता के पीछे उसके पिता और कोच का मार्गदर्शन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed