फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   बदइंतजामी : एक कमरा, 18 खिलाड़ी, कूलर न मैदान

बदइंतजामी : एक कमरा, 18 खिलाड़ी, कूलर न मैदान

Sun, 26 May 2019 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
बदइंतजामी : एक कमरा, 18 खिलाड़ी, कूलर न मैदान
हिसार। 9वीं नेशनल सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 27 मई से शुरू होगी। प्रतियोगिता के शुरू होने से पहले ही इस पर बदइंतजामी को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। आंध्र प्रदेश की टीम को एक दिन पहले पहुंचने का खामियाजा भुगतना पड़ा है। टीम की 18 खिलाड़ियों को एक ही कमरे में ठहरा दिया गया। पारा 37 डिग्री चल रहा है, ऐसे में खिलाड़ियों के कमरे में कूलर तक मुहैया नहीं कराया गया है। इस बारे में पूरी प्रतियोगिता की देखरेख करने वाले हॉकी हिसार के अध्यक्ष मनदीप मलिक सवाल उठा रहे हैं कि टीम एक दिन पहले क्यों पहुंची?
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश की टीम की खिलाड़ियों की हालत शनिवार को बेहद खराब दिखाई दी। टीम मैनेजमेंट ने भी आरोप लगाया कि टीम के रहने के लिए की गई व्यवस्था काफी खराब है। एक कमरे में सभी 18 खिलाड़ियों को इस तरह ठहराया गया, जैसे मजदूरों को भी नहीं ठहराया जाता होगा। कूलर तक की व्यवस्था नहीं, जिस कारण गर्मी से बेहाल खिलाड़ी रात को कमरे से बाहर निकल छत पर चलीं गई, लेकिन वहां मच्छरों ने उन्हें नहीं सोने दिया, जिस कारण पूरी रात खिलाड़ी आराम नहीं कर पाईं। इतना ही नहीं जब टीम प्रेक्टिस के लिए एस्ट्रोटर्फ ग्राउंड पहुंचीं तो उन्हें कई घंटे तक ग्राउंड भी नहीं मिला। इस कारण से खिलाड़ियों ने मैनेजमेंट हॉल के बाहर पार्किंग स्थल पर ही अभ्यास करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

ये है लचर व्यवस्था
आंध्र प्रदेश की टीम शुक्रवार को हिसार पहुंच गई। आयोजकों ने जाट धर्मशाला में उनके ठहरने की व्यवस्था की। उन्हें दो कमरे उपलब्ध कराए गए हैं। एक कमरे में टीम के साथ आए कोच, मैनेजर सहित तीन लोग ठहरे हुए हैं, जबकि दूसरे कमरे में सभी 18 खिलाड़ी ठहराई गई हैं। कमरों में सिर्फ पंखों की व्यवस्था है। पीने के पानी की भी व्यवस्था नहीं है। धर्मशाला में केवल एक ही वाटर कूलर लगा है, जिसका पानी पर्याप्त नहीं है। आयोजकों द्वारा खिलाड़ियों को पानी की एक-एक बोतलें उपलब्ध कराई गईं, लेकिन खिलाड़ियों का आरोप है कि वे तो कुछ देर ही चल पाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेक्टिस के लिए नहीं मिला ग्राउंड
टीम के मुताबिक जब वो शनिवार शाम को प्रेक्टिस के लिए एस्ट्रोटर्फ ग्राउंड पहुंचे तो वहां मेन ग्राउंड में हरियाणा की टीम और प्रेक्टिस ग्राउंउ में साई की टीम अभ्यास कर रही थीं। उन्हें काफी देर तक ग्राउंड ही नहीं मिला। आयोजकों की इस बदइंतजामी का असर खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भी पड़ सकता है। अगर खिलाड़ी ठीक से आराम नहीं कर पाएंगी तो वे शारीरिक रूप से थकावट के चलते अपना स्वाभाविक खेल नहीं दिखा सकेंगी।
सात जून तक चलेगी चैंपियनशिप
यह चैंपियनशिप 27 मई से शुरू होकर सात जून तक चलेगी। इसमें 20 टीमों की 400 खिलाड़ी भाग लेंगी। रविवार शाम या सोमवार सुबह तक सभी टीमें हिसार पहुंच जाएंगी। ज्यादा गर्मी के कारण मैच सुबह या शाम के समय होंगे। चैंपियनशिप के उद्घाटन कार्यक्रम में उपायुक्त अशोक कुमार मीणा बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे।
चार पूल बनाए गए
चैंपियनशिप में भाग लेने वाली 20 टीमों को चार पूलों में बांटा गया है। पहले सभी पूलों में लीग मैच कराए जाएंगे। इसके बाद हर पूल से दो बेस्ट टीम क्वार्टर फाइनल के लिए चुनी जाएंगी। क्वार्टर फाइनल में नॉकआउट मुकाबले होंगे। चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। फिर दो विजेता टीमें फाइनल में भिड़ेंगी।
यूं बांटा गया है टीमों को
पूल ए में हॉकी हरियाणा, हॉकी पंजाब, हॉकी ओडिसा, हॉकी कर्नाटका, हॉकी बिहार और पूल बी में मध्य प्रदेश हॉकी एकेडमी, हॉकी चंडीगढ़, हॉकी मिजोरम, हॉकी यूनिट ऑफ तमिलनाडु, हॉकी मध्य प्रदेश शामिल हैं। इसी प्रकार पूल सी में हॉकी गैंगपुर उड़ीसा, हॉकी हिम, दिल्ली हॉकी, हॉकी भोपाल, आसाम हॉकी तथा पूल डी में स्पोर्ट्स हॉकी ऑफ इंडिया, हॉकी झारखंड, हॉकी आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश हॉकी, हॉकी कुर्द को शामिल किया गया है।


यहां रहने की व्यवस्था बेहद खराब है। पूरी टीम को काफी दिक्कत हो रही है। हमारी खिलाड़ी रातभर आराम नहीं कर पाईं। खाना ठीक है, लेकिन पानी की व्यवस्था नहीं है। इससे खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर असर पड़ेगा।
साईराम, मैनेजर, आंध प्रदेश टीम

हॉकी हिसार अध्यक्ष मनदीप मलिक से सीधे सवाल
सवाल : टीम का आरोप है कि ठहरने के इंतजाम ठीक नहीं हैं?
जवाब - टीम एक दिन पहले ही आ गई है, फिर भी हमने उसके ठहरने की व्यवस्था की है।
सवाल : कमरे में कोई कूलर नहीं है...?
जवाब : यदि टीम पहले आती है तो उसे अपने खर्च पर रहने, खाने-पीने की व्यवस्था करनी चाहिए।
सवाल : तो क्या टीम को पहले नहीं आना चाहिए था?
जवाब : अभी आचार संहिता लगी हुई है, इस कारण हमें प्रबंध करने में थोड़ी दिक्कत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed