{"_id":"5ce59ccabdec22078d32fc9d","slug":"155855180678-10-26-hisar-news192","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह 8 बजे से 10 केंद्रों पर शुरू होगी मतगणना, 26 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला शाम तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह 8 बजे से 10 केंद्रों पर शुरू होगी मतगणना, 26 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला शाम तक
विज्ञापन
हिसार। वीरवार सुबह 8 बजे से 10 केंद्रों पर मतगणना का कार्य शुरू हो जाएगा। हिसार लोकसभा चुनाव मैदान में डटे 26 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला शाम तक आने की संभावना है। लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी नौ हलकों के लिए अलग-अलग मतगणना केंद्र बनाए गए हैं और एक केंद्र डाक मतों की गिनती के लिए अलग से बनाया गया है। महाबीर स्टेडियम के विभिन्न हॉल में 6 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। इसके अलावा पंचायत भवन परिसर में दो और हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के गिरी सेंटर में दो मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं।
चुनाव मैदान में 26 प्रत्याशी थे, जिनमें से मुख्य मुकाबला भाजपा के बृजेंद्र सिंह, जजपा के दुष्यंत चौटाला और कांग्रेस के भव्य बिश्नोई के बीच माना जा रहा है। इस बार मैदान में छोटी-बड़ी पार्टियां मिलाकर कुल 13 प्रत्याशी और 13 ही प्रत्याशी निर्दलीय के रूप में मैदान में हैं। एक प्रत्याशी नोटा के रूप में रहा। इन सबके भाग्य का फैसला 12 मई को ईवीएम में बंद हो गया था, जो वीरवार सुबह ईवीएम से निकलना शुरू हो जाएगा और शाम तक पूरी तरह तस्वीर साफ हो जाएगी।
हलका - मतगणना केंद्र - कुल मतदाता - मत पड़े - प्रतिशत - 2014 में मत पड़े
उचाना - एचएयू गिरी सेंटर - 205355 - 144775 - 70.50 - 150659
आदमपुर - महाबीर स्टेडियम कुश्ती हॉल (पूर्वी विंग) - 160175 - 124776 - 77.90 - 120206
उकलाना - महाबीर स्टेडियम जूडो हॉल - 193288 - 139554, 72.20 - 140434
नारनौंद - महाबीर स्टेडियम फैसिलिटेशन सेंटर - 196767 - 143050 - 72.70 - 144634
हांसी - महाबीर स्टेडियम बॉक्सिंग हॉल - 180880 - 130632 - 72.22 - 125046
बरवाला - पंचायत भवन सिल्वर जुबली हॉल - 170648 - 126979 - 74.41 - 120419
हिसार - महाबीर स्टेडियम कुश्ती हॉल (पश्चिमी विंग) - 162068 - 108051 - 66.67 - 106459
नलवा - पंचायत भवन सिल्वर जुबली हॉल (पश्चिमी विंग) - 163869 - 118100 - 72.07 - 113614
बवानीखेड़ा - एचएयू गिरी स्टेडियम - 198759 - 142232 - 71.56 - 133698
10वां मतगणना केंद्र पोस्टल बैलेट का
पोस्टल बैलेट की गिनती का काम महाबीर स्टेडियम के योग हॉल में होगा। कुल 8398 पोस्टल बैलेट थे, जिनमें से करीब साढ़े 5 हजार पोस्टल बैलेट आने की उम्मीद है। जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार वीरवार सुबह सात बजे तक पहुंचने वाले डाक मतों को मतदान प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा, उसके बाद आने वाले मत गिनती में शामिल नहीं होंगे। अभी करीब सवा पांच हजार पोस्टल बैलेट पहुंच चुके हैं। वर्ष 2014 में पोस्टल बैलेट के 1308 वोट पोल हुए थे।
विज्ञापन
11,78,166 मतदाताओं ने डाले वोट
हरियाणा में 12 मई को हुए चुनाव में हिसार के कुल 16 लाख 31 हजार 809 मतदाताओं में 11 लाख 78 हजार 166 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। हिसार लोकसभा सीट के लिए इस बार कुल 72.2 प्रतिशत मतदान हुआ। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव की बात करें तो उस समय कुल 15,17,607 मतदाता थे। इनमें से 11,56,477 ने अपने मत का प्रयोग किया था।
मोबाइल एप वोटर हेल्पलाइन पर मिलेगा तत्काल अपडेट
वीरवार सुबह आठ बजे से मतगणना का काम शुरू हो जाएगा और लगभग 11 बजे रुझान आने शुरू हो जाएंगे। शाम तक स्थिति साफ हो जाएगी कि इस चुनावी परीक्षा में मतदाताओं ने किसको पास किया है और कौन परीक्षा पास नहीं कर पाया है। प्रत्येक मतगणना केंद्र पर गणना के 13 राउंड होंगे। चुनाव आयोग के मोबाइल एप वोटर हेल्पलाइन पर मतगणना का ब्योरा लगातार अपडेट किया जाएगा, जिससे आमजन भी मतगणना की सही व सटीक जानकारी हासिल कर सकेंगे।
वर्ष 2014 में ये था सीन
वर्ष 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में कुलदीप बिश्नोई की अपनी पार्टी हरियाणा जनहित कांग्रेस (हजकां) थी और उनका भाजपा के साथ गठबंधन था। वहीं इस बार के जजपा प्रत्याशी दुष्यंत चौटाला इनेलो से चुनाव लड़े थे। मुख्य मुकाबला इन दोनों प्रत्याशियों के बीच था। दुष्यंत चौटाला को 4 लाख 94 हजार 478 मत हासिल हुए थे, जबकि कुलदीप बिश्नोई को 4 लाख 62 हजार 631 मत मिले थे। दुष्यंत चौटाला 31 हजार 847 वोटों से जीत दर्ज कर संसद पहुंचे थे।
शहर में यहां रूट किया डायवर्ट
मतगणना के काम को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए प्रशासन द्वारा लक्ष्मीबाई चौक से मधुबन पार्क की ओर जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया गया है। यहां से बालसमंद गांव की ओर जाने वाले, नगर निगम कार्यालय जाने वालों को सहूलियत होती थी। 23 मई को मतगणना के कारण यह रास्ता बंद रहेगा और आमजन को लक्ष्मीबाई चौक से सीधे पुराने पुल से होकर पारिजात चौक से लेफ्ट टर्न लेते हुए मलिक चौक के रास्ते को अपनाना होगा।
प्रत्येक हलके की सुरक्षा की कमान डीएसपी के हवाले
हलकावार बनाए गए मतगणना केंद्रों पर प्रत्येक हलके की कमान एक-एस डीएसपी को सौंपी गई है। सभी मतगणना केंद्रों पर 1-1 डीएसपी, 2-2 इंस्पेक्टर और पुलिस व सेना के जवान तैनात रहेंगे। मतगणना केंद्रों पर बेरिकेडिंग की गई है, ताकि कोई व्यक्ति आसानी से अंदर प्रवेश न कर सके। केंद्र में जाने वाले कर्मचारियों, एजेंटों आदि पर किसी प्रकार के शस्त्र, हथियार के रूप में इस्तेमाल हो सकने वाली वस्तुएं, माचिस की डिब्बी, लाइटर, सिगरेट, ब्लेड, चाकू, द्रव्य केमिकल, मोबाइल फोन, कॉर्डलेस फोन, वॉकी-टॉकी, वायरलेस सेट, वॉच पेजर, अतिरिक्त कपड़ा, बेल्ट, चाबी का छल्ला, पेन, पेंसिल, किसी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण आदि ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा।
प्रत्येक मतदान केंद्र पर लगाईं 13 टेबल
प्रत्येक मतगणना केंद्र के अंदर 13 टेबल लगाई गई हैं। इन सभी पर राउंड वाइज काउंटिंग होगी। 13 राउंड में होने वाली गिनती के लिए सभी टेबल पर 3-3 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। मतगणना केंद्र के चारों ओर जाली लगाई गई है और जाली के बाहर कुर्सियां बिछाई गई हैं, जो प्रत्याशियों के एजेंटों के लिए लगाई गई हैं। प्रत्येक मतगणना केंद्र पर एक फ्लैक्स लगाया गया है, जिस पर हलके का नाम, प्रत्याशियों के नाम और राउंड वाइज खाने बनाए गए हैं। प्रत्येक राउंड के पूरा होने के बाद इस फ्लैक्स पर मतों की गिनती को अपडेट किया जाएगा। प्रत्येक केंद्र पर एक कंप्यूटर टीम बैठाई गई है, जो चुनाव परिणामों को ऑनलाइन अपडेट करने का काम करेगी।