फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   ऑपरेशन के बाद वृद्ध की मौत पर परिजनों का हंगामा, डॉक्टर पर लापरवाही बरतने का आरोप

ऑपरेशन के बाद वृद्ध की मौत पर परिजनों का हंगामा, डॉक्टर पर लापरवाही बरतने का आरोप

Mon, 21 May 2018 01:40 AM IST
Updated Mon, 21 May 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
ऑपरेशन के बाद वृद्ध की मौत पर परिजनों का हंगामा, डॉक्टर पर लापरवाही बरतने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
भिवानी के गांव सुमराखेड़ा के 70 वर्षीय महिपाल सिंह की एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद मौत हो गई। परिजनों ने मौत का पता चलने पर अस्पताल में हंगामा किया। उन्होंने डॉक्टर पर इलाज में कोताही बरतने का आरोप लगाकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। सिविल लाइन थाना पुलिस सूचना मिलने पर शव लेकर सिविल अस्पताल में पहुंची, वहां से शव अग्रोहा मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया।

सुमराखेड़ा के नरेश कुमार ने बताया कि उनके पिता महिपाल सिंह को सीने में दर्द की शिकायत थी। वे तीन दिन पहले चेकअप कराने के लिए उनको यहां एक निजी अस्पताल में लाए थे। वहां उनको दाखिल कर लिया गया। डॉक्टर उनके पिता को शनिवार को चेकअप करने की बात कहकर ऑपरेशन थियेटर में ले गया और उनका ऑपरेशन कर दिया। डॉक्टर ने उनका मरीज शाम चार बजे सौंपा और बोले कि इन्हें सुबह नौ बजे तक होश आ जाएगा, लेकिन सुबह छह बजे उनके मुंह से खून निकलने लगा और हार्ट के पास से खून बाहर आ गया। उनकी मौत हो चुकी थी। परिजनों को मौत का पता चला तो उन्होंने हंगामा किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लिया। पुलिस शव लेकर सिविल अस्पताल मेें पहुंची, लेकिन वहां से शव अग्रोहा मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। परिजनों ने डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि डॉक्टरों के बोर्ड द्वारा शव पोस्टमार्टम कराकर रिजल्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed