फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   एग्री लीडरशिप समित में हिसार से तीनों दिन जाएंगी 51-51 बसें

एग्री लीडरशिप समित में हिसार से तीनों दिन जाएंगी 51-51 बसें

Sat, 10 Mar 2018 01:28 AM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
एग्री लीडरशिप समित में हिसार से तीनों दिन जाएंगी 51-51 बसें
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
खेती-किसानी का महाकुंभ कहा जाने वाला एग्री लीडरशिप समिट 24 से 26 मार्च के बीच रोहतक में आयोजित किया जाएगा। इसमें हिसार से इस समिट में भाग लेने के लिए 8262 किसान रोहतक जाएंगे।
डीसी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि किसानों को कृषि में प्रयोग किए जाने वाले आधुनिक उपकरणों की जानकारी देने, सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से अवगत करवाने, किसानों की आय दोगुनी करने के बारे में जागरूक करने, फसलों की बिक्री के लिए उन्हें उपयुक्त मंच प्रदान करने व मार्केटिंग के गुर सिखाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा तीन दिवसीय तृतीय एग्री लीडरशिप समिट-2018 रोहतक में आयोजित किया जाएगा। यात्रा के लिए कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उप निदेशक को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन

एग्री लीडरशिप समिट में प्रदेश के सभी जिलों से विभिन्न विभागों के माध्यम से किसान भागीदारी करेंगे। हिसार से तीनों दिन 51-51 बसें किसानों को लेकर नि:शुल्क एग्री समिट में रोहतक जाएंगी। समिट में जाने वाले किसानों को सुबह का नाश्ता व दोपहर व रात्रि का भोजन भी विभागों के माध्यम से प्रदेश सरकार द्वारा उपलब्ध करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये होगा तीन दिन के कार्यक्रम में
24 मार्च को समिट का थीम डायरेक्ट मार्केटिंग व प्री-अर्बन होगा।
25 मार्च दोगुनी आमदनी, ऑरगेनिक खेती, बीज व बीमा योजना पर फोकस।
26 मार्च को समिट का थीम डेयरी, पोल्ट्री व आजीविका मिशन रहेगा।

------------
कहां-कहां से जाएंगी बसें
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर 13, बागवानी विभाग 8, पशुपालन एवं डेयरी विकास विभाग 14, मत्स्य पालन विभाग दो, कृषि विपणन बोर्ड 4 , ग्रामीण विकास एवं आजीविका मिशन 7, पंचायती राज विभाग एक, लुवास एक बस में किसानों को एग्री लीडरशिप समिट में ले जाएंगे है।


--------------------
इच्छुक किसान कराएं रजिस्ट्रेशन
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उप-निदेशक व जिला के नोडल अधिकारी डॉ. विनोद फौगाट ने बताया कि एग्री समिट में जाने वाले किसानों का रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया गया है। जो किसान समिट में जाना चाहते हैं वे उपरोक्त में से किसी भी विभाग में अपना रजिस्ट्रेशन करवाकर रोहतक जा सकते हैं। किसानों का विवरण 14 मार्च तक प्रदेश सरकार को भेजा जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed