फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   एचटेट की परीक्षा के बाद जाम में फसा शहर ,पुलिस ने रुट डायवर्ट किए

एचटेट की परीक्षा के बाद जाम में फसा शहर ,पुलिस ने रुट डायवर्ट किए

Mon, 25 Dec 2017 12:39 AM IST
Updated Mon, 25 Dec 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
एचटेट की परीक्षा के बाद जाम में फसा शहर ,पुलिस ने रुट डायवर्ट किए
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
एचेटट की परीक्षा को लेकर रविवार को शहरवासियों को कई जगह जाम में फंसना पड़ा। राजगढ़ रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लगीं। इसके अलावा बस अड्डा, पारिजात चौक, डाबड़ा चौक, ऑटो मार्केट के पास जाम में फंसे।
रविवार को एचटेट लेवल टू की परीक्षा खत्म होने के बाद दोपहर करीब एक बजे शहर में कई स्थानों पर जाम लगा। इसके बाद शाम करीब छह बजे भी पुराने शहर में कई जगह वाहन रेंगते रहे। राजकीय कॉलेज और ठाकुरदास भार्गव स्कूल में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। दोनों परीक्षा केंद्र पास होने के कारण यहां बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों के परिजन गाड़ियों को लेकर आए थे। इन लोगों ने गाड़ियों को सड़क के किनारे ही खड़ा किया हुआ था। परीक्षा खत्म होने के बाद वाहन एक साथ निकले। परीक्षार्थियों को लेने के लिए ऑटो चालक भी रोड पर खड़े हो गए। इसके चलते यहां जाम लग गया। वाहनों को यहां से निकलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने जाम से निकालने का प्रयास किया। करीब 45 मिनट बाद हालात सामान्य हो सके।
विज्ञापन

इसके अलावा बस अड्डे से लेकर ऑटो मार्केट के बीच भी वाहन जाम में फंसे रहे। ऑटो के कारण यहां जाम लग गया था। पारिजात चौक, अग्रसेन चौक, नागोरी गेट पर भी जाम में फंसे। दोपहर के समय सिख समुदाय के लोगों की ओर से पारिजात चौक, नागोरी गेट, तालाकी गेट के आसपास शोभायात्रा निकाली जा रही थी। उसी समय परीक्षा से निकले युवा बस अड्डे के पास पहुंच रहे थे। इस कारण यहां जाम बढ़ता ही चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रूट डायवर्जन किए
शहर में हजारों की संख्या में अतिरिक्त गाड़ियां आई थीं। इसके अलावा रोडवेज और निजी बसें, ऑटो भी रहे। पुराने शहर में कुछ जगह दिक्कतें आई थीं। हमने कुछ वैकल्पिक रूट भी वाहन डायवर्ट किए।
-प्रह्लाद सिंह, एसएचओ, ट्रैफिक पुलिस, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed