फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   दिल्ली की एक्सपर्ट टीम की स्कैनिंग में नहीं मिली चिप

दिल्ली की एक्सपर्ट टीम की स्कैनिंग में नहीं मिली चिप

Sat, 16 Sep 2017 01:57 PM IST
Updated Sat, 16 Sep 2017 01:57 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली की एक्सपर्ट टीम की स्कैनिंग में नहीं मिली चिप
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
मंगाली में पेट्रोल पंप की मशीन की दिल्ली से आई टेक्निकल एक्सपर्ट की टीम ने अधिकारियों और ग्रामीणों के सामने जांच की। मशीन को तीन बार खंगाला गया। मशीन में चिप लगे होने का शक सही साबित नहीं हुआ। मशीन से तेल की पैमाइश भी पूरी निकली। एसडीएम अशोक बंसल के समझाने पर ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया।
गांव मंगाली के लोग रातभर धरने पर रहे। पंप के बाहर बैठे लोगों ने शुक्रवार को काफी देर तक नारेबाजी की। ग्रामीणों के धरने की जानकारी मिलने के बाद एसडीएम अशोक बंसल, नायब तहसीलदार एचके गुप्ता, जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक सुभाष सिहाग, सहायक खाद्य आपूर्ति अधिकारी राजकुमार सैनी, डीएसपी सिद्धार्थ ढांडा, डीएसपी जितेंद्र सिंह, एसएचओ सदर देवेंद्र नैन सहित अन्य अधिकारी सुबह 10 बजे ही पेट्रोल पंप पर पहुंच गए। अधिकारियों ने धरने पर बैठे लोगों की बात सुनी। लोगों ने कुछ लिखित मांग सौंपी। एसडीएम अशोक बंसल ने कहा कि लोगों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मशीन की जांच सभी के सामने कराई जाएगी।
विज्ञापन

दोपहर करीब एक बजे एचपीसीएल कंपनी की टेक्निकल एक्सपर्ट की टीम दिल्ली से हिसार पहुंची। गांव वासियों के प्रतिनिधिमंडल को मौके पर बुलाया गया। इस प्रतिनिधिमंडल के सामने अधिकारियों ने मशीन को स्कैन कराया। मशीन में कहीं चिप नहीं मिली। इसके बाद मशीन से निकलने वाले पेट्रोल-डीजल की पैमाइश की। तीन बार अलग अलग मात्रा में डीजल निकाला गया। इस डीजल को मैनुअल तरीके से पांच लीटर के मापक यंत्र से मापा गया। माप सही मिलने पर लोग कुछ हद तक शांत हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का साथ देने पहुंचे भाजपा नेता घोलू गुर्जर ने कहा कि वे जनता के साथ रहेंगे। किसी तरह की धांधली नहीं होने दी जाएगी। किसी तरह का शक न हो, इस कारण सभी के सामने पैमाइश कराई गई है। गांव के लोगों की मांग जायज थी। लोगों ने फिलहाल धरना समाप्त कर दिया है।

जनता के सामने मशीन को स्कैन कराया है। किसी तरह की चिप नहीं मिली। पेट्रोल-डीजल की पैमाइश भी पूरी मिली। लोगों ने तसल्ली होने के बाद दोपहर को धरना समाप्त कर दिया है।
- अशोक बंसल, एसडीएम, हिसार

हमारी बात पूरी तरह से सही थी। टेक्निकल एक्सपर्ट ने लोगों के सामने ही पूरी जांच की। गांव के लोगों की ओर से भी एक्सपर्ट बुलाए गए थे। तेल का माप पूरा निकला है। लोगों से अनुरोध है कि हमेशा जीरो देखकर ही पेट्रोल डीजल डलवाएं।
राजकुमार सलेमगढ़, अध्यक्ष, पेट्रोल पंप एसोसिएशन हिसार

मुझे पेट्रोल पंप पर नाबालिग बच्चे से काम कराने की सूचना मिली थी। इसके बाद मैंने गांव जाकर बच्चे से बातचीत की। बच्चे ने पंप संचालक पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। फिलहाल बच्चे से उसकी आयु का प्रमाण मांगा है। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।
-सुनीता यादव, चाइल्ड प्रोटक्शन ऑफिसर, हिसार

हमारी ओर से एफआईआर दर्ज की गई है। इसके आगे की जांच की जा रही है। शिकायतकर्ता से भी सबूत मांगे गए हैं। पेेट्रोल पंप की मशीन को सही पाया गया है। 10 दिन में पूरी जांच कर रिपोर्ट तैयार सौंप देंगे।

-देवेंद्र नैन, एसएचओ, सदर हिसार।

हमने सभी के सामने मशीन की जांच कराई है। ग्रामीणों की ओर से एक्सपर्ट भी बुलाए गए थे। मशीन में किसी तरह की गड़बड़ी नहीं मिली। तीन बार अलग-अलग मात्रा में डीजल निकालकर पैमाइश की।
-सुभाष सिहाग, डीएफएससी हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed