फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   15 youths attacked the showroom operator in broad daylight, the woman closed the shutter, two arrested

दिनदहाड़े शोरूम संचालक पर 15 युवकों ने किया हमला, महिला ने किया शटर बंद, दो काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
15 youths attacked the showroom operator in broad daylight, the woman closed the shutter, two arrested
हमलावरों द्वारा शोरूम कारिंदें की पीठ पर किए गए डंडे और रॉड से वार। संवाद - फोटो : Sirsa
सिरसा। शहर के गीता भवन वाली गली स्थित यूनिक डिजाइनर शोरूम में दिनदहाड़े करीब 15 युवक डंडे और लोहे की रॉड के साथ घुस गए। युवकों ने शोरूम में तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी है और शोरूम संचालक से रुपये मांगने लगे। जब कारिंदों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो युवकों ने डंडों और रॉड से मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान शोरूम संचालक की पत्नी ने शोरूम का शटर बंद कर दिया और दो बदमाश युवक अंदर ही बंद हो गए। बाकी वहां से भागने में कामयाब रहे। सूचना पर पहुंची शहर थाना पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया है और घायलों को अस्पताल में पहुंचाया गया।
विज्ञापन

घटना शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे की है। शोरूम के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हुई घटना के अनुसार दोपहर के समय शोरूम के आसपास की गलियों से निकलकर करीब 15 युवक शोरूम में पहुंचे। इस दौरान अंदर से आवाज आने के बाद एक महिला शोरूम का शटर बंद कर देती है। करीब 10 से 12 मिनट के दौरान वहां पर आसपास के लोग एकत्र होना शुरू हो जाते है। वहीं शोरूम संचालक मनोज कालड़ा ने बताया कि युवकों के पास डंडे औैर लोहे की रॉड थी। वह युवकों को नहीं जानते और उन्होंने शोरूम में पहुंचते ही सामान के साथ तोड़फोड़ करना शुरू कर दी। जब उसका बेटा दक्ष और कारिंदे कर्तव व चरण उन्हें रोकने का प्रयास करने लगा तो युवकों ने रॉड और डंडों से उन पर हमला बोल दिया। काफी समय तक वह उन्हें पीटते रहे। इस दौरान उन्हें, उनके बेटे और कारिंदों को काफी चोट भी लगी है।
विज्ञापन

महिला ने बंद किया शटर तो भाग गए कई युवक
घटना के दौरान शोरूम संचालक की पत्नी ने जब युवकों से उन्हें छुड़वाना चाहा तो उन्होंने महिला को भी धक्का मारना शुरू कर दिया। जिसके बाद महिला ने शोरूम के शटर को बंद कर दिया। शटर बंद होता देखकर कई युवक वहां से फरार हो गए और दो युवक अंदर ही रह गए। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस ने मौके पर पहुंच दोनों युवकों को हिरासत में लिया और शहर थाना में ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुपये के लेनदेन का मामला बताया जा रहा है। शोरूम संचालक की ओर से अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। दोनों युवक हिरासत में है। शिकायत आने के बाद उक्त आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
-ईश्वर सिंह, शहर थाना प्रभारी, सिरसा

हमलावरों द्वारा शोरूम में की गई तोड़फोड़।  संवाद

हमलावरों द्वारा शोरूम में की गई तोड़फोड़। संवाद- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed