फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   15 year old girl gang raped in hotel

15 साल की किशोरी को होटल में जाकर किया सामूहिक दुष्कर्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
15 year old girl gang raped in hotel
हिसार। दिल्ली में अपने चाचा से परेशान होकर घर से निकली 15 साल की किशोरी को दो युवक बहला फुसला कर शहर के एक होटल में ले गए। इसके बाद सामूहिक दुष्कर्म कर रेलवे स्टेशन पर छोड़ फरार हो गए। इसके बाद किशोरी ने रोहतक की रहने वाली समाज सेविका को आपबीती बताई। इसके बाद रोहतक पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर हिसार के महिला थाना पुलिस को भेज दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में किशोरी का कहना है कि उसके माता-पिता का देहांत हो चुका है। वह चाचा के पास रहती है, जो अक्सर मारपीट करता है। इससे परेशान होकर वह छह-सात दिन पहले घर से निकली थी और रेलवे स्टेशन पर पहुंची व एक ट्रेन से हिसार आ गई। इस दौरान उसे दो युवक मिले जिन्होंने हिसार पहुंचने पर उसे साथ चलने को कहा। इसके बाद वे उसे एक होटल में ले गए और दुष्कर्म किया। आरोपी मुझे 300 रुपये देकर रेलवे स्टेशन पर छोड़ फरार हो गए। इसके बाद वह रोहतक पहुंची, जहां एक महिला को उसने आपबीती बताई। इसके बाद पुलिस को मामले से अवगत कराया गया। महिला थाने की एसआई शीला देवी ने बताया कि शिकायत के आधार पर दो युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और 6 पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed