{"_id":"61d9dd2058155e2d15655656","slug":"15-thousand-disabled-people-will-get-jobs-in-the-state-makkar-hisar-news-hsr6215799179","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में 15 हजार दिव्यांगों को मिलेगी नौकरी : मक्कड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में 15 हजार दिव्यांगों को मिलेगी नौकरी : मक्कड़
विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत करते राज्य आयुक्त दिव्यांगजन हरियाणा राजकुमार मक्कड़। संवाद
- फोटो : Bhiwani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। हरियाणा राज्य में अब नौकरी का इंतजार कर रहे दिव्यांगों के लिए एक बंपर भर्ती करवाई जाएगी। इसके तहत लगभग 81 विभाग, निगम व विश्वविद्यालयों में बैकलॉग के 15 हजार पद विशेष ड्राइव के तहत भरे जाएंगे। यह बात हरियाणा दिव्यांग आयुक्त राजकुमार मक्कड़ ने भिवानी में पत्रकार वार्ता के दौरान कही।
उन्होंने बताया कि इसके लिए राज्य सरकार ने नोटिफिकेशन भी जारी कर दी है। विभिन्न विभागों, बोर्ड व विश्वविद्यालयों से रिक्तियों की संख्या एसएससी व एचपीएससी द्वारा मांगी गई है। कमिश्नर ने कहा कि दिव्यांगों को सामान्य लोगों के समकक्ष खड़ा करने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत 31 मार्च 2022 तक सभी विभागों से रिक्तियों की वास्तविक संख्या ले ली जाएगी। वर्ष 1996 से 2022 तक लगभग 15 हजार पदों को भरे जाने को लेकर यह स्पेशल ड्राइव आयोजित होगी। उन्होंने कहा कि विशेष अभियान के तहत क्लास ए व बी वर्ग की भर्तियों में 10 वर्ष आयु की छूट और ग्रुप सी व डी में 15 वर्ष आयु वर्ग में छूट दी जाएगी। उन्होंने कहा कि दिव्यांगों को तीन प्रतिशत आरक्षण नौकरियों में व प्रमोशन में दिया गया है।
मक्कड़ ने कहा कि एक जनवरी 1996 से जिन दिव्यांगों की प्रमोशन, वेतन, ग्रेजुएटी का लाभ दिया जाना है, उसके लिए भी नीति बनाई गई हैं। आगामी बजट सत्र में इसके लिए बजट में भी प्रावधान किया जाना निश्चित किया गया है। इसको लेकर मुख्यमंत्री ने अपनी सहमति दे दी है। इस योजना से जहां 15 हजार दिव्यांगों को नौकरी मिलेगी, वही पांच हजार दिव्यांग कर्मचारियों को प्रमोशन, वेतन और ग्रेजुएटी आदि का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि पिछले साल हरियाणा राज्य में दिव्यांग वेलफेयर के लिए जहां 38 करोड़ रुपये का बजट था, उसे वर्ष 2022-23 के लिए 75 करोड़ रुपये करने का निर्णय भी लिया गया है।