फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   1.5 lakh rupees were stolen from a house in Petwad village in broad daylight

Hisar News: गांव पेटवाड़ में दिनदहाड़े घर से उड़ाए 1.50 लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
1.5 lakh rupees were stolen from a house in Petwad village in broad daylight
बास। गांव पेटवाड़ में घर से दिनदहाड़े 1.5 लाख रुपये और लोहे की टांगली चोरी हो गई। वारदात के समय परिवार के सदस्य खेत में काम करने गए हुए थे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सुल्तान ने बताया कि 1 अक्तूबर को वह अपनी पत्नी सत्यवंती और छोटे बेटे सिकेंद्र के साथ खेत में कपास की चुगाई करने गया था। शाम करीब 6 बजे खेत से लौटे तो सामान बिखरा पड़ा था। संदूक में रखे 1.50 लाख रुपये और तूड़ी डालने वाली लोहे की टांगली गायब थी। जांच अधिकारी जसबीर सिंह ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन

वहीं, गांव पेटवाड़ में खेत में बने कमरे से अज्ञात चोर सामान चोरी कर ले गए। गांव पेटवाड़ के किसान संजय कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बास रोड पर उसका खेता है, जहां खेती के उपकरणों को रखने के लिए कमरा बना रखा है। एक अक्तूबर की रात चोर कमरे के दो ताले तोड़कर सिंगल फेज मोटर, इन्वर्टर-बैटरी, गैस चूल्हा, गैस सिलिंडर समेत अन्य सामान ले गए। संजय ने बताया कि इससे पहले 7 अप्रैल 2023 को भी इसी कमरे से सामान चोरी हुआ था। केस दर्ज कराने के बावजूद अब तक वारदात का खुलासा नहीं हो पाया है। जांच अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed