{"_id":"6131148f8ebc3eb6e5220f0b","slug":"15-feeders-connected-to-132-kv-bhojraj-sub-station-hisar-news-hsr6106179153","type":"story","status":"publish","title_hn":"132 केवी भोजराज सब स्टेशन से जुड़े 15 फीडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
132 केवी भोजराज सब स्टेशन से जुड़े 15 फीडर
विज्ञापन
मंगाली सहित 15 फीडर को 132केवी भोजराज सब स्टेशन से जोड़ा गया है। इसका फायदा यह हुआ कि 132केवी सेक्टर 27-28 बिजली घर का लोड कम हो गया है। पहले मंगाली सहित 15 फीडर को बिजली आपूर्ति सेक्टर 27-28 सब स्टेशन से दी जा रही थी। वहीं, बिजली निगम की ओर से अब सेक्टर-13 और सेक्टर 1-4 के बिजली घरों को भोजराज सब स्टेशन से जोड़ने की योजना तैयार की जा रही है।
सेक्टर 27-28 स्थित 132 केवी सब स्टेशन पर लंबे समय से लोड बढ़ रहा था। बिजली कटौती बढ़ने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। भोजराज में सब स्टेशन बनने से मंगाली सहित 15 फीडरों से जुड़े बिजली उपभोक्ताओं को फायदा पहुंचेगा।
ये होंगे तीन बड़े फायदे
5 किलोमीटर तक बिछेगी केबल : 132केवी भोजराज बिजली घर से मंगाली के बीच की दूरी 5 किलोमीटर है। जबकि 132केवी 27-28 से मंगाली की दूरी लगभग 15 किलोमीटर है। जिस कारण अब 10 किलोमीटर कम दूरी पर केबल बिछाई जाएगी।
विज्ञापन
15 मीटर से अधिक ऊंचाई पर है तारें : 132केवी भोजराज से जुड़ी हर केबल को 15 मीटर से अधिक ऊंचाई पर रखा है, ताकि पेड़ की चपेट से तारें बची रहे। क्योंकि पेड़ गिरने के कारण तारें भी चपेट में आने से टूट जाती थी। इससे जुड़ने में एक से दो दिन लग जाते थे।
15 फीडरों का बिजली लोड हुआ कम : मंगाली, हरिकोट, गांधी नगर, कैमरी, डाया, कैमरी वॉटर वर्कस, बरी गांव के वॉटर वर्कस, शगुन फ्लोर मील, एसएनपी स्टील, चिड़ौद, सातरोड़ पंप हाउस, धमाना डीएस, कैमरी-80 व डाया शामिल है।
मंगाली सहित 15 फीडर को 132केवी भोजराज से जोड़ दिया गया है। इससे 132केवी सेक्टर 27-28 बिजली घर के लोड को कम कर दिया गया है। आने वाले दिनों सेक्टर-13 व सेक्टर 1-4 के बिजली घरों को भोजराज बिजली घर से जोड़ा जाएगा। - राजेंद्र सभ्रवाल, एसई, बिजली निगम, हिसार