फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   नाले ओड समाज के प्रावो तुहानूं भी मैं राम-राम कहंदा

नाले ओड समाज के प्रावो तुहानूं भी मैं राम-राम कहंदा

Mon, 14 Jan 2019 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jan 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
नाले ओड समाज के प्रावो तुहानूं भी मैं राम-राम कहंदा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। मुख्यमंत्री मनोहर लाल रविवार दोपहर बाद हिसार पहुंचे। यहां उन्होंने पुराना राजकीय महाविद्यालय मैदान में सबसे पहले जिंदल चौक से सूर्य नगर तक 49.14 करोड़ रुपये से बनने वाले 1185 मीटर लंबे व 10.5 मीटर चौड़े आरओबी व आरयूबी की आधारशिला भी रखी। फिर 18.80 करोड़ रुपये की लागत से डाबड़ा चौक पर हिसार-सदलपुर रेलवे लाइन पर 613 मीटर लंबाई व 7.50 मीटर चौड़ाई वाला नवनिर्मित टू लेन रेलवे ओवरब्रिज जनता को समर्पित किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने ओड समाज के स्वाभिमान सम्मेलन को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने अपना संबोधन शुरू करते हुए मकर संक्रांति की बधाई दी और फिर कहा कि नाले ओड समाज के प्रावो तुहानूं भी मैं राम-राम कहंदा हां। इसके बाद मुख्यमंत्री ने ओड समाज के लोगों को प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही एक-एक योजना से अवगत करवाया।
बोर्ड में रजिस्ट्रेशन करवाने वालों को मिलेगी 2500 रुपये पेंशन
मुख्यमंत्री ने कहा कि ओड समाज सेवा करने वाला समाज है, जो निर्माण व मिट्टी से संबंधित कार्यों से जुड़ा है। इस समाज के उत्थान के लिए सरकार ने भवन निर्माण के कार्य से जुड़े लोगों के लिए एक बोर्ड बनाया है। जो मजदूर इस बोर्ड में अपना रजिस्ट्रेशन करवाता है, उसे 60 वर्ष की आयु होने पर 2500 रुपये पेंशन दी जाएगी। इसके साथ भवन निर्माण से जुड़े कारीगरों के लिए और भी कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। भारत सरकार ने आयुष्मान भारत नामक योजना चलाई है, जिसमें हर व्यक्ति को सालाना पांच लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जिसने हर वर्ग व जाति के लोगों के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं चलाई हैं। बच्चों की शिक्षा के साथ उनमें कौशल विकास के लिए पलवल में एक हजार करोड़ रुपये की लागत से यूनिवर्सिटी बनवाई गई है, जहां से मिस्त्री, पलंबर, रोड टेंडर, इलेक्ट्रीशियन व टायलिंग के पांच कोर्स शुरू हो गए हैं। शीघ्र ही वहां पर सालाना 12 हजार लोगों को कौशल विकास की ट्रेनिंग दी जा सकेगी।
विज्ञापन


14 हजार तालाबों की खुदाई करवाएगी सरकार
हरियाणा प्रदेश में लगभग 14 हजार तालाब हैं जिनकी खुदाई, चारदीवारी, निर्माण व सुधारीकरण के लिए एक बोर्ड गठित किया गया है। प्रदेश के सभी तालाबों का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। इन तालाबों के पानी को ओवरफ्लो होने पर सिंचाई के कार्यों में प्रयोग किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने मनरेगा योजना के तहत मजदूरों के रजिस्ट्रेशन को ओपन करवा दिया गया है। कोई भी व्यक्ति इस योजना के तहत अपना रजिस्ट्रेशन करवाता है तो उसे 100 दिन का रोजगार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिसार ओड धर्मशाला के लिए दिए 21 लाख रुपये
मुख्यमंत्री ने हिसार की ओड धर्मशाला को 21 लाख रुपये, फतेहाबाद में धर्मशाला निर्माण के लिए 11 लाख रुपये तथा भगीरथ जयंती मनाने के लिए 11 लाख रुपये का अनुदान देने की घोषणा की। उन्होंने सभी कार्य एससी कंपोनेंटस से पूरे करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा प्रदेश में 11 जगहों पर छात्रावास बनवाए गए हैं, इन छात्रावासों में 60 प्रतिशत कमरे अनुसूचित वर्ग के छात्रों के लिए आरक्षित रहेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भलाई के लिए हम सभी को साथ मिलकर चलना होगा तभी समाज का भला होगा।


मंत्री बोले- ओड समाज भाजपा का देगा साथ
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि पहली बार मुख्यमंत्री ने इस वर्ग के छात्रों के लिए प्रदेशभर में छात्रावास बनाने की बात कही है। गरीब व्यक्तियों को स्वरोजगार के लिए डेढ़ से तीन लाख रुपये की ऋण बिना गारंटी के दिए जा रहे हैं तथा अपना मकान बनाने के लिए 50 हजार रुपये तक का अनुदान भी दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ओड समाज आने वाले लोकसभा चुनाव में अपना एक-एक वोट कमल के फूल को देगा। विधायक डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि भाजपा का मुख्य नारा सबका साथ-सबका विकास है। हमने अपने सवा चार साल के कार्यकाल के दौरान अनुसूचित जाति से संबंधित व्यक्तियों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चलाई हैं। भाजपा सरकार ने इस समाज के लोगों को हमेशा प्रतिनिधित्व दिया है। हमारे तीन मंत्री इसी समाज से हैं। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पूनिया, चेयरमैन श्रीनिवास गोयल, चेयरपर्सन सुनीता दुग्गल, सफाई आयोग के चेयरमैन रामअवतार वाल्मीकि, डीएनटी बोर्ड के चेयरमैन डॉ. बलवान सिंह, बोर्ड सदस्य लक्ष्मण नापा, मेयर गौतम सरदाना, महामंत्री सुजीत कुमार, पूर्व सीपीएस विनोद भ्याणा, ओड समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष वेंकटेश मौर्य, प्रदेश अध्यक्ष रमेश कालिया सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed